फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Tree falls due to lightning; house damaged.

Sant Kabir Nagar News: बिजली से पेड़ गिरा, मकान क्षतिग्रस्त

Mon, 13 Jul 2026 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Tree falls due to lightning; house damaged.
सोनौरा गुमान राय गांव में आकाशीय बिजली से गिरा पेड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेलहर। बखिरा थाना क्षेत्र के सोनौरा गुमान राय गांव में शनिवार देर रात एक पेड़ पर बिजली गिर गई। रात करीब 11 बजे तेज धमाके के साथ बिजली गिरने से पेड़ टूटकर रामदयाल प्रजापति, रामसागर प्रजापति और रामदवन प्रजापति टिन शेड के मकान पर गिर गया। इससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया और गांव में अफरा-तफरी मच गई।

घटना के समय परिवार के सदस्य घर के अंदर मौजूद थे, लेकिन संयोगवश सभी सुरक्षित बच गए। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों में दहशत फैल गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए।
विज्ञापन


बिजली गिरने और पेड़ गिरने के कारण मकान का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। परिवार को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षति का आकलन कर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed