{"_id":"69b3259adfba87945e0057e7","slug":"volunteers-pledged-to-keep-the-college-campus-clean-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-147335-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर स्वच्छ रखने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर स्वच्छ रखने का लिया संकल्प
विज्ञापन
एचआरपीजी कॉलेज में एनएसएस ने चलाया स्वच्छता अभियान-स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
संतकबीरनगर। हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वामी विवेकानंद इकाई, महात्मा गांधी इकाई एवं संतकबीर इकाई के स्वयंसेवक, स्वयंसेविकाओं तथा महाविद्यालय के शिक्षकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई से हुई। इस दौरान छात्रों ने परिसर, प्रांगण, मार्गों तथा आसपास के क्षेत्रों में झाड़ू लगाकर कूड़ा-कचरा एकत्र किया और उसे निर्धारित स्थान पर डाला। इसके साथ ही स्वयंसेवकों ने परिसर को स्वच्छ रखने का संकल्प भी लिया।
महात्मा गांधी इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज कुमार वर्मा ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं बल्कि जीवन की निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। उन्होंने बताया कि स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। यदि हम अपने घर, विद्यालय और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने की आदत विकसित कर लें तो अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है।
उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं स्वच्छता अपनाने के साथ-साथ समाज को भी इसके लिए प्रेरित करें। स्वामी विवेकानंद इकाई के कार्यक्रम अधिकारी विद्याभूषण ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य केवल सेवा कार्य करना ही नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना भी है।
इस अवसर पर विजय बहादुर, डॉ विजय मिश्रा, डॉ मनोज कुमार मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे।
Trending Videos