फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Woman abused over the phone due to an old enmity.

Sant Kabir Nagar News: पुरानी रंजिश में महिला को फोन पर दी गालियां

Thu, 06 Aug 2026 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Woman abused over the phone due to an old enmity.
सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र के पचपोखरी गांव की एक महिला को पुरानी रंजिश के चलते फोन पर गाली-गलौज, अभद्र टिप्पणी और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पचपोखरी गांव निवासी शाहिदा खातून ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव निवासी अब्दुर्रहीम उर्फ लाला के परिवार से उनकी पुरानी रंजिश चली आ रही है। वर्तमान में अब्दुर्रहीम मुंबई में रहता है। आरोप है कि 29 जुलाई की शाम अब्दुर्रहीम के पुत्र सैफ खान ने मोबाइल पर फोन कर गाली-गलौज की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि फोन पर हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग उसके पास साक्ष्य के रूप में सुरक्षित है, जिसे उसने पुलिस को उपलब्ध कराने की बात कही है। दुधारा पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अमरनाथ यादव को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed