{"_id":"6a25bf6f1fb522a66b059c9a","slug":"1013-vehicles-challaned-for-violating-rules-three-vehicles-seized-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-175511-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नियमों का उल्लंघन करने पर 1013 वाहनों के किए चालान, तीन वाहन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नियमों का उल्लंघन करने पर 1013 वाहनों के किए चालान, तीन वाहन सीज
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पुलिस ने शनिवार की रात शराब पीकर वाहन चलाने व प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की। जिले के टोल प्लाजा व अन्य जगहों पर सघन चेकिंग कर 1013 वाहनों के चालान किए। नियम पूरे नहीं करने पर तीन वाहन सीज किए गए।
एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण ने सीओ पुवायां प्रवीण मलिक, थाना प्रभारी खुटार व अन्य पुलिस बल के साथ खुटार क्षेत्र व सीओ यातायात शुभम वर्मा ने प्रभारी निरीक्षक यातायात बच्चू सिंह के साथ शनिवार रात चेकिंग की। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए नशे की हालत में वाहन चलाने वालों का चालान किया।
इसी तरह थाना मदनापुर, सिंधौली, पुवायां में स्थित टोल प्लाजा पर वाहनों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान परिवार के साथ यात्रा करने वाले व्यक्तियों से टोल प्लाजा पर उनसे हाल-चाल व समस्याओं के बारे में भी पूछा गया। यातायात नियमों का पालन करने, सीट बेल्ट एवं हेलमेट का प्रयोग करने व सुरक्षित वाहन संचालन के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
सीओ यातायात ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाते मिलने पर 20 लोगाें के चालान किए गए। मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग करने पर 68 वाहन मालिकों पर कार्रवाई की। प्रेशर हाॅर्न के प्रयोग पर 13 के चालान किए। तेज गति पर 166 व बिना हेलमेट पर 240 चालान किए गए।

Trending Videos