सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The written examination for police recruitment will begin today, with over 32,000 candidates participating.

Shahjahanpur News: आज से शुरू होगी पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा, 32 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 08 Jun 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
The written examination for police recruitment will begin today, with over 32,000 candidates participating.
पुलिस भर्ती परीक्षा को देखते हुए खड़ी रोडवेज की बसें। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा सोमवार से नगर के 13 केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा आठ से दस जून तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। तीन दिन में कुल 32,544 अभ्यर्थी शामिल होंगे। अभ्यर्थियों की सहायता के लिए रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर हेल्प डेस्क बनाई गई।
Trending Videos

सोमवार से प्रारंभ होने वाली परीक्षा में बरेली, हरदोई, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत और बदायूं जिलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रत्येक पाली में 5,424 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रथम पाली सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे व द्वितीय पाली अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी। परीक्षा संचालन के लिए प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक और सहायक केंद्र व्यवस्थापक की नियुक्ति की गई है। 26 केंद्र व्यवस्थापक लगाए गए हैं। आठ सौ से ज्यादा कक्ष निरीक्षक भी लगे हैं। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली जाएगी। किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, मोबाइल फोन या प्रतिबंधित सामग्री को केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर बनाई हेल्प डेस्क
-बाहरी जनपदों से आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डे पर विशेष हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) अरुण कुमार ने बताया कि बस अड्डे पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। जिस रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक होगी, उसी के अनुरूप बसों का संचालन कराया जाएगा। बताया कि लखीमपुर से अधिक यात्री आएंगे। इस रूट पर प्रत्येक 15 मिनट में बस का इंतजाम किया गया है। दूसरी ओर रेलवे स्टेशन पर भी सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। जीआरपी और आरपीएफ को भीड़ नियंत्रण व यातायात प्रबंधन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

------------
नगर में इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
राजकीय इंटर कॉलेज, खिरनी बाग
इस्लामिया इंटर कॉलेज
राजकीय पॉलीटेक्निक, कांट रोड
देवी प्रसाद इंटर कॉलेज
आर्य महिला पीजी कॉलेज
आर्य महिला इंटर कॉलेज
श्री हरकुमार पाठक कन्या इंटर कॉलेज
जनता इंटर कॉलेज
स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज, ब्लॉक-बी
स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज, ब्लॉक-ए
जीएफ कॉलेज, ब्लॉक-1
जीएफ कॉलेज, ब्लॉक-2
स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेज
--------------
-तीन दिन चलने वाली परीक्षा को लेकर ड्यूटी लगा दी गई। सीसी कैमरों की निगहबानी बनी रहेगी। यातायात व्यवस्था को लेकर भी संबंधित को निर्देश दिए गए हैं।
- देवेंद्र सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed