सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth dies after being hit by a train while returning from Mathura in Budaun

Budaun News: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, मथुरा से लौट रहा था; बैग में मिली प्रेमानंद महाराज की तस्वीर

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 08 Jun 2026 11:56 AM IST
विज्ञापन
सार

बदायूं के बिनावर इलाके में ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। वह मथुरा से दर्शन कर घर लौट रहा था। बैग में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। 

Youth dies after being hit by a train while returning from Mathura in Budaun
रेलवे ट्रैक के किनारे जुटे लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र में उझौली गांव के निकट बरेली-कासगंज रेलवे ट्रैक पर सोमवार सुबह ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिनावर क्षेत्र के गांव गिरधरपुर निवासी हरिओम श्रीवास्तव (20 वर्ष) के रूप में हुई। मृतक की जेब से आधार कार्ड मिलने से पहचान हो सकी। 

Trending Videos


हरिओम के बैग में मथुरा से घटपुरी तक का रेलवे टिकट और प्रेमानंद महाराज का फोटो भी मिला। बताया जा रहा है कि हरिओम मथुरा से अपने गांव लौट रहे थे। गांव उझौली के पास ट्रेन की स्पीड कम होने पर उसने उतरने का प्रयास किया और हादसे का शिकार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। हरिओम अपने पांच भाइयों में तीसरे नंबर के थे। शादी नहीं हुई थी। माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खाद लदा ट्रैक्टर-ट्रॉला हाईवे पर पलटा, चालक की मौत
अलापुर थाना क्षेत्र के बदायूं-फर्रुखाबाद हाईवे पर सोमवार को खाद से भरा एक ट्रैक्टर-ट्रॉला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस ने चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संभल जिले का रहने वाले तालिब पुत्र अशरफ चंदौसी से म्याऊं की ओर खाद भरकर ले जा रहा था। अभियासा गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो कर पलट गई। इस हादसे में चालक तालिब की मौत हो गई। पुलिस की ओर से मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed