{"_id":"6a53ebfcc540b6cabd030a3e","slug":"205-couples-tied-the-knot-in-a-mass-wedding-the-event-was-marred-by-mismanagement-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-178783-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सामूहिक विवाह में 205 जोड़े शादी के बंधन में बंधे, अव्यवस्थाएं रहीं हावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सामूहिक विवाह में 205 जोड़े शादी के बंधन में बंधे, अव्यवस्थाएं रहीं हावी
विज्ञापन
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में गर्मी से बचाव के लिए पंखा ढुलाती नवविवाहिता। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। नगर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन जीआईसी के खेल मैदान पर किया गया। आयोजन में कुल 205 जोड़े शादी के बंधन में बंधे। जर्मन हैंगर पंडाल में हुए समारोह में गर्मी और उमस से लोग बेहाल दिखे। खाने के दौरान देखभाल नहीं होने से अव्यवस्थाएं हावी रहीं। लोग जूठी प्लेटों के पास बैठकर खाना खाते हुए नजर आए।
रविवार को मुख्य अतिथि वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने समारोह का शुभारंभ भगवान गणेश की प्रतिमा के सामने दीप जलाकर किया। इस दौरान 205 जोड़ों का विवाह कराया गया। जिसमें 177 हिंदू और 28 मुस्लिम जोड़े शामिल रहे। कार्यक्रम में सांसद अरुण सागर, एमएलसी सुधीर गुप्ता, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी, एसपी सौरभ दीक्षित, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्र, महापौर अर्चना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर आदि शामिल हुए।
-- -- -- -- -
जूठन के पास जमीन पर बैठकर खाना खाने के लिए मजबूर हुए लोग
सामूहिक विवाह का आयोजन ओसीएफ के मैदान पर होना था, लेकिन बारिश की आशंका के चलते जीआईसी के खेल मैदान पर व्यवस्था कराई गई। कार्यक्रम के हिसाब से मैदान छोटा पड़ गया। खाना खाने वाली स्थान पर जगह कम थी। जगह-जगह जूठी प्लेटों के ढेर लग गए। महिलाएं, पुरुष और बच्चे मजबूरी में जूठी प्लेटों के ढेर के पास खाना खाते हुए नजर आए। सफाई व्यवस्था में लगाए गए कर्मचारी कहीं दिखाई नहीं दिए। इसकी वजह से खाने के पंडाल में जगह-जगह झूठी प्लेटों के ढेर लग गए।
विज्ञापन
--
उमस और गर्मी ने किया बेहाल
बारिश से बचाव के लिए जीआईसी मैदान पर जर्मन हैंगर टेंट लगाया गया था। उमस और गर्मी में कूलर नाकाफी साबित हुए। लोग गर्मी से बचाव के लिए हाथ से पंखे ढुलाते हुए नजर आए। भीड़ अधिक होने की वजह से गर्मी का प्रभाव और बढ़ गया।
-- -- -
मौसम के प्रभाव को रोका नहीं जा सकता। खाने की व्यवस्था में सफाई के लिए कर्मचारियों को लगाया गया था। वे जूठी प्लेट बार-बार हटा रहे थे। व्यवस्था को कहीं बिगड़ने नहीं दिया गया।
- राकेश शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी