फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Monkeys' frolicking turns fatal; youth dies after a dry tree branch snaps and falls.

Shahjahanpur News: बंदरों की उछलकूद बनी जानलेवा, पेड़ की सूखी डाल टूटकर गिरने से युवक की मौत

Mon, 13 Jul 2026 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Monkeys' frolicking turns fatal; youth dies after a dry tree branch snaps and falls.
ऊचौलिया के गांव सिसोरा सहमद निवासी अरशद खां का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
पुवायां (शाहजहांपुर)। बंदरों की उछलकूद से पेड़ की डाल बाइक से जाते अरशद खां (48) पर गिरने से उनकी मौत हो गई। उचौलिया के गांव सिसोरा के अरशद यूकेलिप्टस के पौध बेचने पुवायां आ रहे थे। हादसे में साथ आता उनका चचेरा भाई शबी हसन मामूली रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


अरशद और शबी हसन रविवार सुबह बड़ागांव (पुवायां) जाते वक्त जब बड़ागांव के पास पहुंचे तो यह हादसा हुआ। सड़क किनारे पेड़ों पर बंदर उछलकूद कर रहे थे। अरशद की बाइक एक पेड़ के नीचे पहुंची तो पेड़ की एक सूखी डाल टूटकर अरशद के सिर पर गिर गई। वे दोनों इससे सड़क पर गिर गए। शबी हसन भी डाल की चपेट में आए। दोनों जख्मी हो गए।
विज्ञापन




शबी हसन ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। इस पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी लाई, जहां डॉक्टर ने अरशद को मृत घोषित कर दिया। शबी हसन को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। पुवायां के सीओ प्रवीण मलिक ने घटना की पुष्टि की। वहीं इस मामले में सिंधौली के रेंजर वीरेश राव का कहना है कि साल में एक बार सर्वे करके सूखे पेड़ों की कटान कराई जाती है। उन्होंने कहा कि बताया गया पेड़ सूखा नहीं था, कोई एक डाल बाद में सूख गई होगी, जिसका पता चलना मुश्किल था।

ऊचौलिया के गांव सिसोरा सहमद निवासी अरशद खां का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

ऊचौलिया के गांव सिसोरा सहमद निवासी अरशद खां का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

ऊचौलिया के गांव सिसोरा सहमद निवासी अरशद खां का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

ऊचौलिया के गांव सिसोरा सहमद निवासी अरशद खां का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed