{"_id":"6a53f02ee64b4a57a0058b69","slug":"pwd-filled-the-potholes-after-the-accident-shahjahanpur-news-c-4-1-bly1009-924137-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हादसा होने के बाद पीडब्ल्यूडी ने भरे गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हादसा होने के बाद पीडब्ल्यूडी ने भरे गड्ढे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कलान। बदायूं-फर्रुखाबाद हाईवे पर सड़क पर गड्ढे की वजह से कबरा सलेमपुर निवासी 55 वर्षीय अनीता की मौत के बाद गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया गया है। पीडब्ल्यूडी की टीम ने पूरे दिन कार्य किया। बदन सिंह की पत्नी अनीता व बेटी सविता बीमार चल रहीं थी। शनिवार को पत्नी व बेटी को लेकर बदन सिंह बदायूं के उसावां गए थे। लौटते समय मुरादाबाद-फर्रुखाबाद मार्ग पर गड्ढे में फंसकर बाइक गिर गई। तीनों घायल हो गए। बाद में अनीता की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद नाराज लोगों ने करीब आधे घंटे तक जाम लगाकर विरोध जताया था। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रथिन सिन्हा ने बताया कि गड्ढों की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया है। संवाद