फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   33 kV line damaged... Kakra substation remained shut for nine hours.

Shahjahanpur News: 33 केवीए लाइन क्षतिग्रस्त...नौ घंटे बंद रहा ककरा उपकेंद्र

Tue, 28 Jul 2026 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
33 kV line damaged... Kakra substation remained shut for nine hours.
शाहजहांपुर में बिजली की लाइन पर काम करते कर्मचारी। स्रोत: निगम - फोटो : Samvad
शाहजहांपुर। 33 केवीए लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण ककरा उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली जाने से क्षेत्र के करीब नौ हजार उपभोक्ता नौ घंटे तक बिजली के लिए तरसते रहे। शाम को दूसरे उपकेंद्र से जोड़कर आपूर्ति को बहाल कर राहत दी गई। वहीं कई अन्य उपकेंद्रों पर फॉल्ट आने से लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे ककरा उपकेंद्र की लाइन ट्रिप हो गई। इसके चलते ककरा, आनंदपुरम कॉलोनी, अलीजई, मदराखेल, लोहारों का चौराहा, तिलहरजई, महमंद जंगला आंशिक, बीबीजई हद्दफ आदि के करीब नौ हजार उपभोक्ताओं की बिजली ठप हो गई। बिजली जाने से लोग परेशान हो उठे।
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी में उन्हें काफी दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा। शाम तक बिजली नहीं आने पर लोगों ने अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद फॉल्ट की तलाश शुरू की गई। रात करीब आठ बजे निगोही रोड के पास केबल क्षतिग्रस्त मिली। इस बीच उपकेंद्र को इंटरकनेक्ट सिस्टम से जोड़कर आपूर्ति को बहाल किया गया। अधिशासी अभियंता नगर आरपी सिंह ने बताया कि फॉल्ट को सही कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कार्यों के चलते कई इलाकों में घंटों गुल रही आपूर्ति, उपभोक्ता रहे परेशान
शाहजहांपुर। जिले के विभिन्न उपकेंद्रों पर मरम्मत और शिफ्टिंग कार्य के चलते सोमवार को कई क्षेत्रों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। निगोही रोड उपकेंद्र के जलालनगर फीडर पर सुबह 10:40 बजे पार्षद शब्बन के घर के पास बिजली के खंभे को शिफ्ट करने का कार्य किया गया। इसके चलते करीब एक घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। इसी उपकेंद्र के पंचपीर फीडर पर शाहबाजनगर रोड स्थित ट्रांसफाॅर्मर पर कार्य के कारण दोपहर साढ़े 12 बजे से करीब चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं बादशाहनगर उपकेंद्र के अंतर्गत सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में दोपहर एक बजे आपूर्ति ठप हो गई। फीडर बंद होने के बाद तीन अलग-अलग स्थानों पर एरियल बंच केबल (एबीसी) जलने की सूचना मिली, जिससे करीब तीन घंटे तक बिजली नहीं आ सकी। पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे 220 केवीए जिगनेरा उपकेंद्र पर कार्य के चलते 33 केवीए लाइन की आपूर्ति करीब 30 मिनट तक बंद रही। वहीं निगोही उपकेंद्र के गंगेपुरा फीडर से जुड़े एक मोबाइल टॉवर पर पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। दूसरी ओर मदनापुर में दोपहर 12 बजे से चार घंटे का शटडाउन लेकर मरम्मत कार्य कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed