सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   50 Villages Face Risk of Waterlogging Due to Uncleaned Drains

Shahjahanpur News: नाले की सफाई न होने से 50 गांवों पर जलभराव का खतरा

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
50 Villages Face Risk of Waterlogging Due to Uncleaned Drains
तिलहर में सरयू पुल के पास सफाई न होने के कारण पटा नाला। संवाद
विज्ञापन
लखनऊ-दिल्ली हाईवे स्थित सरयू पुल के पास वर्षों से नहीं हुई नाले की सफाई


संवाद न्यूज एजेंसी
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे स्थित सरयू पुल के पास नाले की वर्षों से सफाई नहीं हुई है। इससे 50 गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और बरसात में आवागमन बाधित हो जाता है।

ग्रामीणों के अनुसार, नाले की पिछले एक दशक से ठीक ढंग से सफाई या खोदाई नहीं हुई है। नाले में तलहटी से करीब चार फुट ऊपर तक मिट्टी, गाद और कूड़ा-कचरा जमा हो चुका है। बरसात के दौरान गांवों को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों पर दो से तीन फुट तक पानी भर जाता है। तेज बारिश होने पर बरसाती पानी खेतों में भर जाता है, जिससे किसानों की फसलें भी खराब हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवदासपुर गांव के भोला यादव ने कहा कि उन्होंने कभी नाले की सफाई होते नहीं देखी। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते सफाई नहीं हुई तो तेज बारिश में कई गांवों का संपर्क टूट जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द नाले की सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Trending Videos

बीडीओ विजयकांत मिश्रा ने आश्वासन दिया कि राजनपुर, फतेहपुर गैसरा और शिवदासपुर के रास्तों से निकले नाले की जल्द सफाई कराई जाएगी। इससे बरसात में ग्रामीणों को कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed