सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Conclusion of the Shri Shiv Mahapuran Katha in Kant

Shahjahanpur News: कांट में श्री शिवमहापुराण कथा का समापन

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
Conclusion of the Shri Shiv Mahapuran Katha in Kant
विज्ञापन
कांट। नौ दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया।
Trending Videos


पं. राहुल कृष्ण दीक्षित महाराज ने रुद्राभिषेक कराया। आयोजक राकेश मिश्रा और गोविंद शरण पांडेय ने व्यवस्था संभाली। समापन के दिन सुबह से ही पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कथाव्यास पंडित राहुल कृष्ण दीक्षित ने मंत्रोच्चार के साथ शिवभक्तों को दीक्षा दी। भोलेनाथ को भांग, धतूरा, बेलपत्र, फल, मिष्ठान, चंदन, जनेऊ और वस्त्र चढ़ाए गए। राममुरारी मिश्रा, बिरजू मिश्रा, अभिषेक पांडेय, अमित मिश्रा और विनायक मिश्रा उपस्थित थे। संवाद
----------------------
श्रीकृष्ण जन्म की सुनाई कथा



परौर। ग्राम दहेलिया स्थित स्वामी लालता प्रसाद के स्थान पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा में बुधवार को कथावाचक विपिन कुमार शंखधार ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा का विस्तार से वर्णन किया। कथावाचक संखधार ने बताया कि मथुरा के राजा कंस के अत्याचारों से प्रजा बहुत दुखी थी। कारागार में श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। श्रीकृष्ण के जन्म पर कलाकारों ने बधाई गीत प्रस्तुत किए। कथा श्रवण के लिए अखिलेश सिंह, सुखबीर सिंह, बृजनंदन शुक्ला, सोनू सक्सेना, गोपाल सिंह, धर्मराज सिंह, संजीव सिंह, पप्पू सिंह, अमोघ मिश्रा और रामनिवास सिंह उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed