सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three accused including two brothers were arrested for fraud in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: महंगे शौक पूरा करने के लिए करते थे धोखाधड़ी, दो भाइयों समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 28 May 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
सार

शाहजहांपुर में दुकानदारों से धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये तीनों बरेली के रहने वाले हैं। इनमें दो सगे भाई हैं। ये तीनों एप के जरिए धोखाधड़ी करते थे। 

Three accused including two brothers were arrested for fraud in Shahjahanpur
आरोपी अंशुल मिश्रा, आयुष गुप्ता और राज गुप्ता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

शाहजहांपुर में एसओजी, सर्विलांस व चौक कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार की सुबह बरेली-सीतापुर हाईवे पर स्थित गांव मौजमपुर के पास से धोखाधड़ी करने वाले बरेली के रहने वाले दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों महंगे शौक पूरा करने के लिए धोखाधड़ी करते थे।

Trending Videos


इंस्पेक्टर क्राइम पवन शर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में बरेली के थाना कैंट क्षेत्र के मोहल्ला नकटिया निवासी अंशुल मिश्रा, राज गुप्ता और उसका बड़ा भाई आयुष गुप्ता हैं। अंशुल वर्तमान में शाहजहांपुर के थाना तिलहर क्षेत्र के मोहल्ला हिंदू पट्टी में रह रहा है। राज गुप्ता ने हाईस्कूल और बाकी दोनों ने इंटर तक पढ़ाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरनेट पर देखकर इंस्टॉल किया था एप 
पूछताछ में पता चला कि अंशुल के मोबाइल में फेक एप इंस्टॉल है। यह एप तीनों ने कुछ दिन पूर्व इंटरनेट पर देखकर इंस्टॉल किया था। इस एप से पेमेंट करने पर असली एप की तरह स्क्रीन दिखता है लेकिन पेमेंट करने पर खाते से कोई भी धनराशि नहीं कटती और न ही रिसीवर के खाते में पहुंचती है। जबकि मैसेज पेमेंट सक्सेसफुल होना प्रदर्शित हो जाता है। इससे सामने वाले को पेमेंट होने का विश्वास हो जाता है।

विज्ञापन

दुकान से खरीदे थे 15450 रुपये के कपड़े 
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह धोखाधड़ी महंगे शौक पूरा करने के लिए करते थे। उन्होंने कबूल किया कि 25 मई की दोपहर दो बजे शाहजहांपुर के मोहल्ला महमंद गढ़ी निवासी नावेद खां की दुकान से कपड़े खरीदे थे। फेक एप के माध्यम से 15450 रुपये का पेमेंट किया। उनकी दुकान पर रखा एक थैला भी चोरी कर लिया। इसमें दो टी-शर्ट व एक पैंट थी। इसके बाद बरेली निकल गए। कटरा के पास पड़ने वाले पेट्रोल पंप से पांच सौ रुपये का फ्यूल भी बुलेट बाइक में डलवाया और सेल्समैन को डरा धमकाकर बिना रुपये दिए निकल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed