{"_id":"6a834b55944f7d801a0bf7d6","slug":"573-students-passed-the-compartment-and-improvement-exams-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-182008-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट परीक्षा में पास हुए 573 विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट परीक्षा में पास हुए 573 विद्यार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट परीक्षा का परिणाम सोमवार शाम जारी कर दिया गया। इसमें 573 परीक्षार्थी पास हुए हैं।
इस्लामिया इंटर कॉलेज में 29 जुलाई को दो पालियों में परीक्षा कराई गई थी। परीक्षा में विद्यार्थियों ने अनुत्तीर्ण विषय में सफलता हासिल करने और अंक सुधारने के लिए भाग लिया था। परिणाम आने के बाद सफल परीक्षार्थियों के चेहरे खिल उठे, जबकि कुछ को निराशा हाथ लगी। हाईस्कूल में परीक्षा के लिए 446 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 430 ने परीक्षा दी।
इनमें 424 परीक्षार्थी सफल हुए। वहीं, इंटरमीडिएट में 255 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 174 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 149 परीक्षार्थी पास हुए। इस तरह हाईस्कूल और इंटरमीडिएट को मिलाकर कुल 573 परीक्षार्थी सफल रहे। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली। डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि बोर्ड से वेबसाइट पर परिणाम जारी कर दिया है।