{"_id":"6a3054c504dbc746c50b7f97","slug":"a-case-of-dowry-harassment-was-registered-against-eight-people-including-the-husband-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-176225-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पति समेत आठ लोगों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पति समेत आठ लोगों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पुवायां के मोहल्ला कुरगंजा निवासी प्रिया सिंह ने लखनऊ के थाना बाजार खाला के पुराना टिकैतगंज निवासी पति सुमित सिंह समेत आठ लोगों के खिलाफ महिला थाने में दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उन्होंने बताया कि उनकी शादी 13 मार्च 2023 को सुमित सिंह के साथ हुई थी। उनका डेढ़ साल का एक बेटा आदविक है। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले कम दहेज का ताना देते हुए परेशान करने लगे थे। बुलेट बाइक और 50 हजार रुपये की नकदी की मांग की जा रही थी।
इस साल 20 मार्च की रात आठ बजे ससुराल वालों ने उसे लात-घूंसों, लाठी-डंडों से पीटा। बाल पकड़कर सिर दीवार पर मार दिया। उसे कमरे में बंद करके रखा गया और खाने-पीने को नहीं दिया गया। बमुश्किल उनकी बहन उन्हें पुलिस की मदद से घर लेकर आईं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पति समेत सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर। जलालाबाद के गांव दियूरा निवासी रचना ने महिला थाने में अल्हागंज के राजकिराया गांव निवासी पति अजय प्रताप सिंह समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उन्होंने बताया कि उनकी शादी तीन जुलाई 2024 को अजय प्रताप सिंह उर्फ विजय के साथ हुई थी। पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था, लेकिन ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे। पहली विदा में ही पति, ससुर रविराज, सास सीमा देवी व उनके परिवार वाले बुलेट बाइक और सभी को सोने की एक-एक अंगूठी व सोने की चेन देने की मांग की गई।
चौथी की विदा में मांग पूरी करने की बात कही। जब मांग पूरी नहीं हुई तो उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि 15 अप्रैल को सभी ने उसे कमरे में बंद कर दिया। 18 अप्रैल को मौका पाकर पड़ोसियों के जरिये परिजनों को सूचना दी। दूसरे दिन पुलिस की मदद से मायके वाले घर ले आए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद