सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A grand Kalash Yatra was held with great fanfare prior to the Shrimad Bhagavat Katha.

Shahjahanpur News: श्रीमद्भागवत कथा से पहले धूमधाम से निकाली कलशयात्रा

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
A grand Kalash Yatra was held with great fanfare prior to the Shrimad Bhagavat Katha.
कुर्रिया कलां में भागवत कथा से पूर्व कलश यात्रा निकालते श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
कुर्रियाकलां। बरेंडा गांव में रमापुर मोड़ के पास एक बरातघर में श्रीमद्भागवत कथा आरंंभ होने से पहले मंगलवार को ग्रामीणों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ कलशयात्रा निकाली। कथा स्थल पर व्यास पीठ के पास कलश स्थापित किए गए। इससे पहले, बाल व्यास शिवांशु कृष्ण महाराज ने वेदी पूजन के साथ कलश पूजन कराकर यात्रा का शुभारंभ किया। यजमान शारदा शंकर शुक्ला भागवत पुराण एवं उनकी पत्नी तनु शुक्ला अन्य महिलाओं के साथ जल से भरे कलश लेकर यात्रा में शामिल हुईं। कलशयात्रा में शिवराम दुबे, सूर्यकांत शुक्ला, मीनू शुक्ला,अंकित कुमार, कंचन आदि शामिल रहे। संवाद
Trending Videos

000
भगवान शिव-माता पार्वती के विवाह का प्रसंग सुनाया
तिलहर। गैसरा मार्ग पर स्थित भगवान जागेश्वर धाम मंदिर में मुख्य आयोजक वीएस महाराज के नेतृत्व में आयोजित 11 दिवसीय रुद्र महायज्ञ में मंगलवार को भी तमाम श्रद्धालु पहुुंचे। बाद में हुई श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास मधुसूदनाचार्य ने भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह के प्रसंग का वर्णन कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथा के दौरान पूरा पंडाल भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। कथा के मध्य भजन सुनकर श्रद्धालु झूम उठे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed