सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Show-Cause Notices Issued to Six People, Including Outgoing Congress State Secretary

Shahjahanpur News: कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश सचिव समेत छह लोगों को कारण बताओ नोटिस

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Show-Cause Notices Issued to Six People, Including Outgoing Congress State Secretary
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी वाजिद अली सिद्दीकी की हार के बाद संगठन में खलबली मची है। चुनाव के दौरान वीडियो वायरल होने के बाद निवर्तमान प्रदेश सचिव अनूप वर्मा समेत छह लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
Trending Videos

कई वर्षों तक कांग्रेस के पास रही नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी भितरघात के चलते दूर हो गई। कांग्रेस में रहते हुए दूसरे दलों के प्रत्याशी का साथ देने के आरोप भी लगे। इस बीच वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कांग्रेस के कुछ लोग विजयी प्रत्याशी पूजा कसाना के लिए फूलमाला लिए खड़े नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद हुई समीक्षा बैठक में भितरघात करने वालों के नाम भी कटरा के पदाधिकारियों ने दिए। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व संगठन के प्रभारी फुरकान अहमद कुरैशी ने बताया कि जिला सचिव शाहनवाज खान, नगर उपाध्यक्ष कटरा जावेद अंसारी, नगर सचिव नूरुल हक, नन्हे रजा, तिलहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष साद उल्ला खां को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन में अपना स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है।
नोटिस में लिखा गया है कि जिला कमेटी जवाब से सहमत नहीं होती है तो संगठनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिला उपाध्यक्ष के अनुसार, निवर्तमान प्रदेश सचिव अनूप वर्मा का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें वह कटरा से भाजपा विधायक की गाड़ी में बैठते नजर आ रहे थे।
संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। इसका संज्ञान लेते हुए प्रदेश अनुशासन समिति के सदस्य श्याम किशोर शुक्ला ने अनूप को कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिन के अंदर अपना जवाब दाखिल करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed