{"_id":"6a037a371e01bcb5ee0d49c1","slug":"rain-accompanied-by-a-fierce-storm-mercury-drops-by-two-degrees-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-173079-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तेज आंधी के साथ बारिश, दो डिग्री लुढ़का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तेज आंधी के साथ बारिश, दो डिग्री लुढ़का पारा
विज्ञापन
निगोही में बिलसंडा मार्ग पर ग्राम भटियुरा पृथ्वीपुर के पास तेज आंधी से टूटकर टैंकर पर गिरा पेड़
- फोटो : संगीता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सुबह से पूर्वाह्न 11 बजे तक मौसम सामान्य रहने के बाद मंगलवार को दोपहर अचानक बदल गया। तेज आंधी के साथ बारिश होने लगी। सोमवार रात में उमस से न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री बढ़कर 25.1 डिग्री हो गया, लेकिन करीब 15 मिनट के दौरान तीन मिमी बारिश होने से अधिकतम तापमान दो डिग्री घटकर 33.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार बुधवार को भी बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की संभावना है।
मंगलवार को सुबह थोड़ी देर बादल छाए रहे फिर धूप निकल आई। पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे तेज आंधी चलने लगी। बारिश से शहर में कई जगह निचले स्थानों पर पानी भर गया और सड़कों पर फिसलन हो गई। ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह पेड़ टूटकर मार्गों और नीचे से निकली बिजली की हाईटेंशन लाइनों पर गिरने से आवागमन अवरुद्ध होने के साथ ही तमाम इलाकोंं की बत्ती गुल हो गई। कई होर्डिंग-बैनर भी उड़ गए।
गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आई आंधी और बारिश थमने के बाद वायुदाब सामान्य से 20 अंक कम हो गया है। हवा की दिशा भी पुरवाई से बदलकर उत्तरी हो गई है। इसे देखते हुए बुधवार को भी दिन भर बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की पूरी संभावना है।
उनका कहना है कि बारिश होने और उत्तर दिशा से हवा का बहाव जारी रहने की दशा में तापमान में गिरावट भी जारी रहेगी, लेकिन बाद में मौसम सामान्य होने पर पारा तेजी से उछलने के साथ उमस बढ़ सकती है।
-- बारिश से तिलहर में कई जगह हुआ जलभराव
तिलहर। महज 15 मिनट की बारिश के बाद ही नगर के कई प्रमुख मार्गों और मोहल्लों में जलभराव हो गया। नाले-नालियां चोक होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर भर जाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही नगरपालिका परिषद की सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। यहां के मुख्य बाजार, बिरियागंज, स्टेशन रोड, बहादुरगंज, निजामगंज, दातागंज आदि मोहल्लों में सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। जलभराव से दोपहिया वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सत्येंद्र प्रकाश ने बताया कि नालों की सफाई के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और यह काम जल्द कराया जाएगा। संवाद
-- खुदागंज में कई जगह पेड़ और दीवारें गिरीं
खुदागंज। तेज आंधी और बारिश के दौरान मंगलवार को दोपहर कई मकानों की कमजोर दीवारें भरभराकर गिर गईं। कई घरों की छतों पर लगे सोलर पैनल उखड़कर दूर जा गिरे। भूड़ा हरबंसपुर नौगवां में आंधी से राकेश सिंह के पूरे घर का टिनशेड उखड़ गया और उनकी झोंपड़ी भी गिर गई। संवाद
--
निगोही में पेड़ गिरने से भैंस और पड्डे मरा, टैंकर क्षतिग्रस्त
निगोही। तेज आंधी और बारिश के दौरान जठियापुर गांव में पेड़ गिरने से उसके नीचे दबकर वीरपाल यादव की भैंस मर गई। इसी दौरान मोहरतला गांव में पाकड़ का पुराना पेड़ गिरने से वहां बंधा अनंगपाल की भैंस का पड्डा दबकर मर गया। बिलसंडा मार्ग पर छह किमी के दायरे में आंधी से कई पेड़ और बिजली के खंभे टूट गए। इस कारण बिलसंडा मार्ग पर करीब एक घंटे तक आवागमन अवरुद्ध रहा। सूचना पर पहुंचे वन दरोगा सतीश गौतम ने मजदूरों से पेड़ कटवा कर मार्ग पर आवागमन सुचारु कराया। मालब्रोस फैक्टरी से अल्कोहल लेने आया एक टैंकर भी पेड़ गिर जाने से क्षतिग्रस्त हो गया। संवाद
Trending Videos

निगोही में बिलसंडा मार्ग पर ग्राम भटियुरा पृथ्वीपुर के पास तेज आंधी से टूटकर टैंकर पर गिरा पेड़- फोटो : संगीता।