सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Poles Toppled by Fierce Storm... Power Supply Disrupted

Shahjahanpur News: तेज आंधी से गिरे खंभे...पटरी से उतरी बिजली व्यवस्था

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Poles Toppled by Fierce Storm... Power Supply Disrupted
निगोही में बिलसंडा मार्ग पर ग्राम अर्जुनपुर के पास तेज आंधी से गिरा बिजली का खंभा। संवाद - फोटो : संगीता।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तेज आंधी की वजह से जिले का बिजली नेटवर्क ध्वस्त हो गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को उमस भरी गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण इलाकों में खंभे और लाइनों के क्षतिग्रस्त होने व इंसुलेटर फटने के कारण घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। शाम तक विद्युत निगम की टीमें आपूर्ति को बहाल करने में जुटी रहीं।
Trending Videos


दोपहर करीब 12 बजे तेज आंधी चलने के साथ ही बिजली की आपूर्ति पटरी से उतर गई। तेज हवा के चलते पैना ट्रांसमिशन से आपूर्ति को बंद किया गया तो सारे फीडर ठप हो गए। शहर के निगोही रोड, बहादुगंज, सिटी पार्क, हथौड़ा, अब्दुल्लागंज समेत सारे उपकेंद्रों की आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ग्रामीण इलाकों में तेज आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ की डालें लाइनों पर गिरने से तार क्षतिग्रस्त होने के साथ ही खंभे भी गिर गए। शहरी इलाकों में करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आपूर्ति को बहाल कर लिया गया। ग्रामीण इलाकों में बिजली देने के लिए इंजीनियरों को जूझना पड़ा।

कुर्रियाकलां में तेज आंधी-बारिश से विद्युत उपकेंद्र चौहनापुर की इनकमिंग 33 केवीए लाइन में फॉल्ट हो जाने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। उपकेंद्र से जुड़े कुर्रिया व निकरा फीडर की 11 केवीए लाइन पर पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई। इससे उपकेंद्र से जुड़े लगभग 50 गांवों में शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। जेई ने बताया कि 33 केवीए इनकमिंग लाइन के दो खंभे गिर गए हैं।

निगोही में सड़क के किनारे खड़े भारी पेड़ बिजली की लाइन पर गिर जाने के कारण मार्ग अवरुद्ध होने के साथ आपूर्ति बाधित हो गई। निगोही-बिलसंडा मार्ग पर सड़क के किनारे खड़े पेड़ गिरने से बिजली के खंभे और तार टूट गए। इसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली ठप हो गई। कस्बा निगोही में पांच घंटे के बाद बिजली बहाल हो सकी। जेई बृजेश सिंह ने बताया कि आंधी से कई स्थानों पर खंभे और लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं। उन्हें सही कराया जा रहा है।

--

तिलहर : चार घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति

तिलहर। आंधी-तूफान के चलते करीब चार घंटे तक बिजली की आपूर्ति बंद रही। आंधी के दौरान नगर के पूर्वी तिराहे के पास बिजली का खंभा टूट गया। इससे मौजमपुर फीडर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। बिजली निगम की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त खंभे व तारों को बदलने का कार्य शुरू किया। चार घंटे के बाद आपूर्ति को बहाल कर लिया गया। एसडीओ विजय सिंह चौहान ने बताया कि आंधी के कारण नगर व क्षेत्र के कई स्थानों पर बिजली के खंभे गिरे हैं। उन्हें सही करा रहे हैं। संवाद


--आंधी के कारण कई स्थानों पर बिजली के खंभे और तार टूटने की सूचना मिली है। आपूर्ति को बहाल कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। टूटे खंभों के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। सभी को तेजी से कार्य कर आपूर्ति को बहाल करने के निर्देश दिए हैं।

-अनुज प्रताप सिंह, एसई-विद्युत निगम

निगोही में बिलसंडा मार्ग पर ग्राम अर्जुनपुर के पास तेज आंधी से गिरा बिजली का खंभा। संवाद

निगोही में बिलसंडा मार्ग पर ग्राम अर्जुनपुर के पास तेज आंधी से गिरा बिजली का खंभा। संवाद- फोटो : संगीता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed