{"_id":"69d2ab812cec5fe88c08085e","slug":"a-new-generation-of-badminton-and-basketball-players-will-be-groomed-at-the-sports-stadium-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-169834-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैयार होगी बैडमिंटन व बॉस्केटबॉल के खिलाड़ियों की नई पौध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैयार होगी बैडमिंटन व बॉस्केटबॉल के खिलाड़ियों की नई पौध
विज्ञापन
एसपी बमनिया, जिला खेल अधिकारी। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। हथौड़ा स्थित परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में निर्माण कार्य लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है। स्टेडियम में सिंथेटिक बॉस्केटबॉल व बैडमिंटन का आधुनिक कोर्ट बनकर तैयार हो गया है। जल्द ही कोच की नियुक्ति कराकर खिलाड़ियों की नई पौध तैयार की जाएगी।
हथौड़ा स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट पूर्व में बना था। देखरेख के अभाव में इसकी हालत काफी जर्जर हो गई थी। इसके चलते खेल नहीं हो पाता था। शासन ने आधुनिक स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाने के लिए बजट जारी किया तो मार्च 2025 में कार्य को शुरू कराया गया। इसके चलते स्टेडियम को बंद कर दिया गया और प्रमुख खेलों का प्रशिक्षण सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में शुरू कराया गया।
कोर्ट नहीं हाेने के कारण बैडमिंटन और बॉस्केटबॉल के खिलाड़ी तैयार नहीं हो पा रहे थे। इनकी कोच की नियुक्ति भी नहीं थी। अब स्टेडियम में आधुनिक कोर्ट बनकर तैयार हो गए हैं। बॉस्केटबॉल का सिंथेटिक कोर्ट बनकर तैयार हो गया है। बड़ी लाइटों के साथ ही डिजिटल स्कोरिंग की व्यवस्था भी रहेगी।
अप्रैल माह के अंत तक कोर्ट में खेल शुरू हो सकते हैं। बॉस्केटबॉल और बैडमिंटन कोर्ट बनने से प्रत्येक खेल के 40-40 खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जा सकेगा। यहां पर स्कूलों के खिलाड़ी भी अभ्यास कर सकेंगे।
--
तीरंदाजी फिर से शुरू होगी
खेल विभाग की ओर से तीरंदाजी का प्रशिक्षण खिलाड़ियों को मिल रहा है, लेकिन कोच की शादी होने के चलते संकट खड़ा हो गया है। अब दोबारा से कोच की नियुक्ति कराकर खेल को शुरू कराया जाएगा।
-- -- -- --
महीने के अंत तक हैंडओवर हो सकता है स्टेडियम
स्टेडियम लगभग बनकर तैयार हो गया है। अप्रैल महीने के अंत तक खेल विभाग को हैंडओवर किया जा सकता है। हालांकि, तरणताल और 400 मीटर सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक सितंबर में पूर्ण होने से हैंडओवर हो सकती है। इसे दूसरी कार्यदायी संस्था बना रही है।
--
सिंथेटिक बॉस्केटबॉल और बैडमिंटन कोर्ट बनकर तैयार हो गया है। दोनों खेलों के लिए कोच नियुक्त किए जाएंगे। जिला खेल विकास प्रोत्साहन समिति के जरिये कोच की नियुक्ति के लिए जिलाधिकारी से मुलाकात करेंगे।
-एसपी बमनिया, जिला खेल अधिकारी
Trending Videos