{"_id":"69d24aec9808afcac8064826","slug":"dog-injures-fawn-that-wandered-from-the-forest-into-a-populated-area-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-169829-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जंगल से भटककर आबादी में पहुंचे हिरन के शावक को कुत्तों ने किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जंगल से भटककर आबादी में पहुंचे हिरन के शावक को कुत्तों ने किया घायल
विज्ञापन
खुटार के गांव जसवंतनगर में घायल मिला हिरन का शावक। संवाद
विज्ञापन
खुटार। हिरन का शावक जंगल से भटक कर आबादी की तरफ पहुंच गया। कुत्तों के झुंड ने शावक को गंभीर घायल कर दिया। गांव के लोगों ने शावक को बचाकर वनकर्मियों के सुपुर्द कर दिया है।
रविवार सुबह गांव जसवंतनगर के पास लोगों ने हिरन के शावक को गंभीर घायल हालत में देखा। कुत्तों का झुंड शावक का पीछा कर रहा था और उसे काट कर घायल कर रहा था। मौके पर पहुंचे जसवंतनगर के रमेश, सुनील, ओमप्रकाश, मोहन ने किसी तरह कुत्तों को भगाकर शावक को बचाया और ग्राम प्रधान रविंदर सिंह को सूचना दी। प्रधान ने वनकर्मियों को खबर दी। इस बीच गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए।
प्रधान की सूचना पर वन दरोगा रोहित पांडे टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल शावक को खुटार रेंज के मुख्यालय मैलानी ले गए। वन दरोगा ने बताया कि शावक की उम्र करीब छह माह होने का अंदाजा है। कुत्तों ने शावक को काटकर गंभीर घायल कर दिया है।
--
प्रधान की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम हिरन के घायल शावक को रेंज कार्यालय लाई है। उसका इलाज कराया जा रहा है। ठीक होने के बाद शावक को जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
-मनोज श्रीवास्तव, रेंजर खुटार
Trending Videos