सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Officials are working to pit farmer organizations against each other: Anil

किसान संगठनों को लड़वाने का काम कर रहे अधिकारी : अनिल

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Officials are working to pit farmer organizations against each other: Anil
पुवायां में धरने पर बैठे भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह यादव ने रविवार को धरनास्थल पर कहा कि पुवायां का तहसील और पुलिस प्रशासन किसान संगठनों को लड़वाने का काम कर रहा है।
Trending Videos

बता दें कि टिकैत गुट ने एसडीएम को ज्ञापन देकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की थी। सुनवाई नहीं होने पर 17 मार्च से मंडी के किसान भवन में धरना-प्रदर्शन शुरू किया गया था। 30 मार्च को किसानों ने राजीव चौक पर प्रदर्शन करते हुए तहसीलदार का पुतला दहन किया था। इसके बाद एसडीएम से वार्ता के बाद भी धरना-प्रदर्शन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को लखीमपुर खीरी के जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह भी धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सोमवार को वह डीएम, एसपी से मिलकर पुवायां एसडीएम, सीओ की शिकायत करेंगे। इसके बाद पूरे बरेली मंडल की एक पंचायत कर राजीव चौक पर चक्का जाम और पुतला दहन किया जाएगा।
--
शनिवार को दोनों संगठनों की वार्ता कराई गई थी, जिसमें कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका। निजी भूमि पर कब्जे के विवाद का मामला है, जो न्यायालय कोर्ट के माध्यम से ही हल हो सकता है।
-चित्रा निर्वाल, एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed