{"_id":"69d9482aa97f5fd63f088da7","slug":"a-procession-was-taken-out-ahead-of-the-durga-jagran-festival-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-170258-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दुर्गा जागरण महोत्सव से पूर्व निकाली गई शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दुर्गा जागरण महोत्सव से पूर्व निकाली गई शोभायात्रा
विज्ञापन
भाकियू अराजनैतिक के मनोनीत बरेली मंडल अध्यक्ष मंजीत सिंह धालीवाल। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
कांट। मां दुर्गा जनकल्याण सेवा समिति की ओर से 11 अप्रैल को आयोजित होने वाले 25वें दुर्गा जागरण महोत्सव से पूर्व शुक्रवार को ज्वाला जी से आई जोत के साथ शोभायात्रा निकाली गई। मीडिया प्रभारी विशाल भारद्वाज ने बताया कि शोभायात्रा नगर के रामलीला मैदान से शुरू होकर नगर के विभिन्न मोहल्लों से होती हुई रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में देव-स्वरूपों की झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। बैंड-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह दिखा। शोभायात्रा में अध्यक्ष राजीव शर्मा, अमित मिश्रा, रजनीश कश्यप, बिरजू मिश्रा, शिवम भारद्वाज आदि मौजूद रहे। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विपरीत परिस्थितियों में भी करें प्रभु की भक्ति
कुर्रियाकलां। ग्राम पल्हौरा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का विश्राम हो गया। कथा व्यास पं. आशीष वाजपेयी ने भक्त प्रह्लाद का प्रसंग सुनाया। प्रसंग में कथाव्यास ने कहा कि अगर कोई भी प्रभु की भक्ति करना चाहता है, तो वह विपरीत परिस्थितियों में भी कर सकता है। राक्षस कुल में जन्म लेने के बाद भी भक्त प्रह्लाद प्रभु की भक्ति में लीन थे। ऐसे ही हम सबको ईश्वर पर विश्वास रखकर धर्म-कर्म करना चाहिए। किसी के साथ छल-कपट नहीं करना चाहिए। कथा के विश्राम पर परीक्षित विशोक मिश्रा ने सपत्नीक भगवान की आरती उतारकर प्रसाद वितरण किया। अंतिम दिवस की कथा में ब्लॉक प्रमुख श्रीदत्त शुक्ला एवं पूर्व सदस्य जिला पंचायत नीरज मिश्रा ने कथाव्यास को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रमेश मिश्र, होरीलाल शुक्ला, ओमप्रकाश मिश्रा, मुकेश त्रिवेदी, शिवनंदन अग्निहोत्री, शोभित आदि मौजूद रहे। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
छात्राओं को लगाई गई वैक्सीन
मीरानपुर कटरा। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की 14 से 15 वर्ष आयु की छात्राओं को गर्भाशय कैंसर से बचाव के लिए सीएचसी पर वैक्सीन लगाई गई। सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. फैजान खां ने बताया कि सरकार की ओर से किशोरियों को गर्भाशय कैंसर से बचाने के लिए वैक्सीन लगाई जा रही है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
ऑडियोग्राम टेस्ट की सुविधा नहीं हुई शुरू
शाहजहांपुर। अखिल उत्तर प्रदेश बधिर संस्था ने मूक-बधिर दिव्यांगजनों से संबंधित गंभीर समस्याओं और प्रशासनिक लापरवाही को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की। महासचिव अमन सक्सेना ने बताया कि डीएम ने ऑडियोग्राम टेस्ट सुविधा उपलब्ध कराने व ईएनटी कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए थे। यह व्यवस्था अब तक लागू नहीं हो पाई है। बताया कि सुविधा नहीं होने के कारण टेस्ट के लिए लखनऊ, बरेली जैसे जिलों में जाना पड़ता है। अमन सक्सेना ने वर्ष 2005 से 2025 तक सरकारी नौकरियों व योजनाओं में फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र व यूडीआईडी कार्ड के दुरुपयोग की उच्चस्तरीय जांच, पुनः चिकित्सीय सत्यापन कराने की मांग की। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मंजीत बने बरेली मंडल के अध्यक्ष
पुवायां। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी हरिनाम सिंह वर्मा ने बंडा के गांव कढ़ेरचौरा निवासी मंजीत सिंह धालीवाल को संगठन का बरेली मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया है। मंजीत सिंह इससे पहले भी कई किसान संगठनाें में उच्च पदों पर रहे चुके हैं। मंजीत सिंह के मंडल अध्यक्ष बनने पर तमाम कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
शिक्षकों ने डीआईओएस को ज्ञापन देकर उठाई मांगें
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट के शिष्टमंडल ने डीआईओएस हरिवंश कुमार से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन दिया। इस बीच कई समस्याओं को उठाते हुए समाधान की मांग की गई। जिलाध्यक्ष डॉ.कैप्टन जेपी सिंह के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में एनपीएस खातों में राज्यांग सहित ब्याज को अपडेट करने, एनपीएस से पुरानी पेंशन योजना में शामिल नहीं होने वाले शिक्षकों की एनपीएस की राशि को जीपीएफ में जमा कराने आदि की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में जिला मंत्री डॉ.पीके मिश्रा, कोषाध्यक्ष राम कुमार वर्मा, सुरेंद्र गौतम, राहुल सिंह, विपिन सिंह, राम निरंजन वर्मा आदि शामिल रहे। संवाद
Trending Videos