{"_id":"69d939086b93da5cf70a3e38","slug":"over-400000-votes-decline-across-six-assembly-seats-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-170291-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: छह विधानसभा सीटों पर कम हुए चार लाख से ज्यादा वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: छह विधानसभा सीटों पर कम हुए चार लाख से ज्यादा वोट
विज्ञापन
उदयवीर सिंह, जिलाध्यक्ष बसपा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के जिले के छह विधानसभा सीटों से चार लाख 14 हजार 577 मतदाता कम हुए हैं। सबसे ज्यादा मतदाता नगर विधानसभा क्षेत्र में 106061 घटे हैं तो सबसे कम वोटर ददरौल विधानसभा क्षेत्र में 52098 कटे हैं, कुल मतदाता यहां भी कम हुए हैं। मतदाता सूची जारी होने के बाद राजनीतिक दलों ने समीक्षा शुरू कर दी है। पहले 2315538 मतदाता थे जो घटकर 1900961 रह गए हैं।
27 अक्तूबर 2025 से शुरू हुए प्रगाढ़ पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान जिले की छह विधानसभाओं में 23 लाख, 15 हजार 538 मतदाता थे। पुनरीक्षण की प्रक्रिया के दौरान ही मतदेय स्थलों के संभाजन का कार्य आयोग के निर्देशानुसार किया गया।
पुनरीक्षण कार्य के लिए जिले में सक्रिय राजनीतिक दलों की ओर से भी विधानसभाओं के लिए मतदेय स्थलवार बूथ लेवल एजेंट नियुक्त किए गए। इस पुनरीक्षण प्रक्रिया में वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मतदाताओं की मैपिंग और एएसडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत) मतदाताओं का चिह्नांकन किया गया।
इसके साथ ही ऐसे मतदाताओं को चिह्नित किया गया जिनकी वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग नहीं हो पाई। उन मतदाताओं का चिह्नांकन भी हुआ जिनकी वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग तो हुई लेकिन उनकी मैपिंग में तार्किक विसंगतियां पाई गईं।
इसके बाद छह जनवरी 2026 को मतदाता सूचियों का आलेख्य प्रकाशन किया गया। इसमें मतदाता घटकर 18 लाख 11 हजार 616 रह गए। प्रकाशित की गई मतदाता सूची के बाद नो-मैपिंग वाले मतदाताओं तथा तार्किक विसंगतियों वाले मतदाताओं को नोटिस जारी कर उनसे आयोग के निर्धारित अभिलेख प्राप्त किए जाने और नोटिसों पर सुनवाई शुरू की गई।
छह मार्च 2026 तक आलेख्य प्रकाशित मतदाता सूचियों के संबंध में दावे-आपत्तियां प्राप्त की गईं तथा नियमानुसार उनका निस्तारण किया गया। दावे-आपत्तियों के निस्तारण तथा नो-मैपिंग और तार्किक विसंगतियों वाले मतदाताओं की सुनवाई तथा उन पर निर्णय किए जाने के बाद मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया गया।
आयोग के निर्देशानुसार शुक्रवार को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया गया। 27 अक्तूबर 2025 की मतदाता सूची से वर्तमान में चार लाख 14 हजार 577 मतदाता कम हुए हैं।
--
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लाभ-हानि की गणित में लगे राजनीतिक दल
शाहजहांपुर। नई मतदाता सूची में चार लाख से ज्यादा वोट कम होने के बाद राजनीतिक दल अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी गणित में लग गए हैं। अपने-अपने मतदाताओं की स्थिति भांपने का प्रयास कर रहे हैं।
जिले में छह विधानसभा सीटें हैं। वर्तमान में सभी सीटों पर भाजपा का कब्जा है। 2022 के विधानसभा चुनाव में पुवायां सीट को अगर छोड़ दें तो अधिकतर सीटों पर जीत का आंकड़ा दस हजार वोटों के आसपास रहा था। पुवायां में भाजपा प्रत्याशी ने 51 हजार 578 वोटों से जीत हासिल की थी। नगर विधानसभा सीट में तो कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना 9313 वोटों से जीते थे।
ददरौल में 9701, तिलहर में 13277 और जलालाबाद में 4572 वोटों से भाजपा प्रत्याशियों को जीत मिली थी। कटरा में भाजपा प्रत्याशी केवल 357 वोटों से जीत सके थे। ऐसे में चार लाख वोटों के कटने से सियासी दलों के माथे पर बल पड़ गए हैं। भाजपा के संभावित प्रत्याशी मतदाता सूची का आकलन कर रहे हैं कि उनके पक्ष के कितने वोट कम हुए हैं। उन वोटों की क्षतिपूर्ति कैसे की जाएगी, इस पर मंथन शुरू हो गया है।
कटरा विधानसभा में 58,270, जलालाबाद में 60,352, तिलहर में 57416, पुवायां में 80,380, ददरौल में 52098 वोटर कम हुए हैं। सबसे ज्यादा नगर विधानसभा सीट पर 106,061 मतदाता घटे हैं। संवाद
--
27 अक्तूबर 2025 की मतदाता सूची
विधानसभा क्षेत्र पुरुष महिला तृतीय लिंग कुल
1.कटरा 191879 160681 21 352581
2. जलालाबाद 207122 173595 5 380722
3. तिलहर 199545 173948 14 373507
4. पुवायां 211758 186951 14 398723
5. शाहजहांपुर 232878 203109 40 436027
6. ददरौल 200480 173449 49 373978
कुल 1243662 1071733 143 2315538
--
10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित अंतिम सूची

1. कटरा 166795 127507 9 294311
2. जलालाबाद 180312 140057 1 320370
3.तिलहर 174766 141317 8 316091
4. पुवायां 175918 142416 9 318343
5. शाहजहांपुर 178405 151537 24 329966
6. ददरौल 178531 143321 28 321880
कुल 1054727 846155 79 1900961
-- -- --
97842 नए वोटर बने
27 अक्तूबर 2025 से छह मार्च 2026 तक नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए 101135 फार्म-6 भरे गए। इनमें से 97842 फार्म स्वीकृत किए गए। ये नए मतदाता जोड़े गए। इस दौरान नाम हटाने के लिए 4013 फार्म-7 निर्वाचन कार्यालय को प्राप्त हुए। इनमें से 3493 स्वीकृत हुए। संशोधन के लिए 30110 फार्म प्राप्त हुए, जिनमें 29364 स्वीकार किए गए।
--
27 अक्तूबर 2025 से शुरू हुए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत दस अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। अब नए वोटरों को जोड़ने का अभियान शुरू किया जाएगा।
-रजनीश मिश्रा, एडीएम प्रशासन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
सूची का अध्ययन करेंगे
डबल और फर्जी वोट हटाए गए हैं। एसआईआर के कार्य में कुछ जगह पर हीला-हवाली की गई है। कुछ लोगों के वोट काट दिए गए। कुछ मामलों का निस्तारण नहीं हो पाया। सूची का अध्ययन कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
- तनवीर खां, जिलाध्यक्ष-सपा
--
डबल और फर्जी वोट काटे गए
एसआईआर के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया। सारी प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ की गई है। डबल और फर्जी वोटों को काट दिया गया है। मतदाता पुनरीक्षण के कार्य में पूरी निष्पक्षता बरती गई है।
-केसी वर्मा, जिलाध्यक्ष, भाजपा
--
गरीब तबके के वोट काटे गए
कई जगह पर समीक्षा के दौरान पाया कि लोगों के वोट ही नहीं बन पाए। फॉर्म लेकर जाने के बाद भी लौटा दिया गया। इसलिए चार लाख वोट काट दिए गए हैं। एसआईआर से आम वोटरों का नुकसान है। गरीब तबके के वोट ही काटे गए।
- उदयवीर सिंह, जिलाध्यक्ष, बसपा
--
कुछ जगह पर आई दिक्कत
एसआईआर के कार्य में कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता पूरी तन्यमता से लगा रहा। कुछ जगहों पर दिक्कतें आईं। जहां पर मतदाताओं की समस्याओं का हल कराया। फाइनल सूची का अध्ययन करने के बाद अग्रिम रणनीति तय होगी।
-रजनीश गुप्ता, जिलाध्यक्ष कांग्रेस
Trending Videos