सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A rally was organized after performing a havan and puja on Netaji's birth anniversary.

Shahjahanpur News: नेता जी की जयंती पर हवन-पूजन कर निकाली रैली

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
A rally was organized after performing a havan and puja on Netaji's birth anniversary.
शाहजहांपुर में नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर रैली निकालते युवा चेतना मंच के पदा​धिकारी। स - फोटो : संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती शुक्रवार को धूमधाम से मनाई गई। हवन-पूजन करने के साथ ही उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। नेता जी की याद में विभिन्न प्रतियाेगिताएं भी हुईं।
Trending Videos

भारतीय युवा चेतना मंच ने अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के साथ सुभाष चंद्र बोस जयंती पर पराक्रम मार्च निकाला। कर्नल जगवीर सिंह जागलान, नरेंद्र त्यागी, सोमेश मौर्य, विनय अग्रवाल, राजू बग्गा आदि मौजूद रहे। मेरा युवा भारत एवं संकल्प भारत शोध न्यास की संयुक्त तत्वावधान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में अंशिका यादव प्रथम, अलवीरा यासीन खान द्वितीय, दिव्यांश शुक्ला तृतीय रहीं, सानिया को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। जूनियर वर्ग में प्रगति मौर्य प्रथम, निदा द्वितीय, अथर्व वर्मा तृतीय रहे। अभिषेक प्रताप सिंह को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ।
इतिहासकार डॉ. विकास खुराना, जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया, डॉ. स्वप्निल यादव, शिवाजी गुप्ता और भावेश मिश्रा ने विचार रखे।
स्वदेशी जागरण मंच की ओर से स्वदेशी संकल्प दौड़ हुई। आर्य महिला डिग्री काॅलेज व आर्य महिला इंटर काॅलेज की छात्राओं ने स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया। मंच के क्षेत्र संयोजक डाॅ. अमितेश अमित, महानगर संयोजक अरवेन्द्र मिश्रा, शिवनंदन सागर, अभिनव कश्यप, अवधेश दीक्षित मौजूद रहे।
सपा कार्यालय पर नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा, पूर्व एमएलसी अमित यादव उर्फ रिंकू, रणंजय सिंह यादव, विजय सिंह मौजूद रहे।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पदाधिकारियों ने सुभाष चौराहे पर नेता जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष कृपाशंकर सक्सेना, बालकृष्ण श्रीवास्तव, पवन सक्सेना, अवनीश सक्सेना, हिमांशु सक्सेना आदि मौजूद रहे। संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सुभाष जयंती पर सुंदरकांड के पाठ के साथ हवन-पूजन हुआ। पाठ के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन किया गया। प्रधानाचार्य सौरभ वार्ष्णेय व उप प्रधानाचार्य वसंत त्रिवेदी मौजूद रहे।
जलालाबाद। गांव माल्हूपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में नेता जी के चित्र के समक्ष दीप जलाकर व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। प्रधानाध्यापक नरेंद्र पाल सिंह, जूनियर हाईस्कूल अनुदेशक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विपिन अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।

शाहजहांपुर में नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर रैली निकालते युवा चेतना मंच के पदाधिकारी। स

शाहजहांपुर में नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर रैली निकालते युवा चेतना मंच के पदाधिकारी। स- फोटो : संवाद

शाहजहांपुर में नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर रैली निकालते युवा चेतना मंच के पदाधिकारी। स

शाहजहांपुर में नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर रैली निकालते युवा चेतना मंच के पदाधिकारी। स- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed