सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A Surge in Patients with Coughs, Colds, and Fever at Health Fairs

Shahjahanpur News: आरोग्य मेलों में खांसी, जुकाम व बुखार के मरीजों की भरमार

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
A Surge in Patients with Coughs, Colds, and Fever at Health Fairs
नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन ब्रज प्रांत के ​शिविर में मरीजेां का परीक्षण करते डॉक्टर। स्रोत: संग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पिछले दिनों बेमौसम की बारिश और ओलावृष्टि से बढ़ी सर्दी ने तमाम लोगों की सेहत नासाज कर दी है। इसका प्रमाण रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों में मिला। सभी जगहों पर खांसी, जुकाम और जाड़ा लगकर बुखार से परेशान मरीजों की भरमार रही। डॉक्टरों ने कई मरीजों की जांचें कराई। बाद में उन्हें आवश्यक दवाएं देने के साथ बदलते मौसम से बचाव करने के लिए आगाह किया।
Trending Videos

तिलहर। आरोग्य मेले में कई पीएचसी पर 110 मरीज पहुंचे। ज्यादातर मरीजों ने खांसी, जुकाम और बुखार की समस्या बताई। इनमें से 30 मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया गया। राजनपुर पीएचसी में डॉ. अभिषेक जौहरी ने 40 मरीजों में से दस की जांचें कीं। रमापुर पीएचसी में डॉक्टर की तैनाती नहीं होने पर फार्मासिस्ट संजीव कुमार ने ही 40 मरीजों में से 12 मरीजों की जांच कर सभी को दवाएं दीं। कुंवरगंज पीएचसी में डॉ. अनुराग गुप्ता ने 30 मरीजों में से आठ की मलेरिया जांच कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुदागंज। हसनापुर पीएचसी में डॉ. फहीम खां ने 23 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें दवाएं दीं। इनमें बुखार के छह, खांसी और सांस रोग के तीन, बदन दर्द के छह और चर्म रोग के आठ मरीज सामने आए।
सेहरामऊ दक्षिणी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मौसमी बीमारियों से ग्रस्त 63 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें पीएचसी प्रभारी डॉ. उस्मान अली ने दवाइयां दीं। इसी तरह खांसी-जुकाम के 21, बुखार के 16 और गठिया, चर्म रोग आदि के 19 मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं दी गईं।
परौर। गत सप्ताह की तुलना में मरीज ज्यादा आए। यहां डॉक्टर का पद रिक्त होने से कलान पीएचसी से आए डॉ. दिनेश प्रताप सिंह ने 11 महिलाओं सहित 16 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। इन सभी को लैब टैक्नीशियन आदित्य गौतम और एएनएम बबली ने डॉक्टर की बताई गईं दवाएं उपलब्ध कराईं।
---------------------
स्वास्थ्य शिविरों में 600 मरीजों का परीक्षण



शाहजहांपुर। नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन ब्रज प्रांत और राजकीय मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में दीनदयाल राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा यात्रा के तहत छह स्थानों पर नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं जन-जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें छह सौ मरीजों का परीक्षण किया गया।



बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को आवास विकास, चित्रा टॉकीज, बिहारी लाल विद्या मंदिर, हनुमत धाम, पुराना शिव मंदिर व हथौड़ा बस्ती में शिविर लगाए गए। इसमें मरीजों का रक्तचाप और मधुमेह की नि:शुल्क जांच की गई। मरीजों को दवाएं भी दी गई।



इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि एक चिकित्सक के जीवन में सेवा का भाव सर्वोपरि होना चाहिए। नर सेवा ही नारायण सेवा है। डॉ. नीरा गोयल, प्रॉक्टर डॉ. अमित कुमार सक्सेना, डॉ. राहुल पालीवाल, विभाग संचालक अधिवक्ता रवि मिश्र, विभाग प्रचारक रवि एवं महानगर कार्यवाह नवनीत की सक्रिय सहभागिता रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed