{"_id":"69dbedb520daa22e72028de4","slug":"enrollment-boosted-through-hard-work-five-best-teachers-honored-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-170429-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मेहनत के दम पर बढ़ाया नामांकन, पांच सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मेहनत के दम पर बढ़ाया नामांकन, पांच सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को किया गया सम्मानित
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में बच्चों के ठहराव और नामांकन पर जोर दिया जा रहा है। गत वर्ष पांच शिक्षकों ने काफी प्रयास करने के बाद स्कूलों में नामांकन बढ़ाया। ऐसे सर्वश्रेष्ठ शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।
वर्ष 2025-26 में स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए काफी जतन किए गए थे। शिक्षकों से लेकर विभाग के अधिकारी तक ने गांवों में जाकर अभिभावकों को बच्चों का नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया था। इस वर्ष स्कूल चलो अभियान के तहत गत वर्ष नामांकन बढ़ाने में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान करने के निर्देश दिए गए थे।
उसके बाद प्रेरणा पोर्टल से पांच नामों का चयन किया गया। जिसमें भावलखेड़ा ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल हथौड़ा की शिक्षिका ने 85, कांट के प्राथमिक विद्यालय द्वितीय के अतुल सक्सेना ने 78, ददरौल के प्राथमिक विद्यालय जमौर की शिक्षिका ममता सक्सेना ने 70, इसी विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय मौजमपुर की शिक्षिका वीना सिंह ने 69 और प्राथमिक विद्यालय सिंधौली की सरस्वती देवी ने 65 छात्र-छात्राओं का नामांकन कराया।
इन प्रधानाध्यापकाें को शनिवार को सांसद अरुण सागर और बीएसए दिव्या गुप्ता ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि स्कूल चलो अभियान के जरिये नामांकन बढ़ाया जा रहा है। सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को सम्मानित किया गया है।
Trending Videos