सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sharad Rahi Preserved Asha Bhosle's Autographs for 19 Years.

Shahjahanpur News: 19 साल तक आशा भोसले के ऑटोग्राफ सहेजे रहे शरद राही

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Sharad Rahi Preserved Asha Bhosle's Autographs for 19 Years.
राजपाल यादव, अ​​भिनेता
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का रविवार को निधन हो गया। लोगों ने सोशल मीडिया पर आशा भोंसले का फोटो शेयर कर शोक जताया है। अपने शहर के युवक बिरादरी से जुड़े शरद राही आशा भोसले से मिल चुके हैं। वह बताते हैं कि उन्होंने 19 साल तक आशा भोसले के ऑटोग्राफ को सहेजे रखा।
Trending Videos

युवक बिरादरी के प्रदेश संचालक शरद राही ने बताया कि वर्ष 1993 में युवक बिरादरी के कार्यक्रम में विकास गुप्ता, प्रदीप गुप्ता के साथ मुंबई गए थे। वहां गोरेगांव में आशा भोसले के कार्यक्रम की जानकारी मिली तो उन्हें सुनने के लिए पहुंच गए। कार्यक्रम के मैनेजर प्रांजय ने उन्हें आगे की सीट दिलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनके गीत को सुनकर काफी प्रभावित हुए। टेलीविजन और साक्षात सुनने में काफी फर्क होता है। उनके एक-एक गीत की लोगों ने खूब सराहना की। रात साढ़े 11 बजे कार्यक्रम समाप्त होने पर उनसे मुलाकात की। उन्होंने प्यार लिखते हुए अपना नाम लिखा था। वह ऑटोग्राफ काफी समय तक संभाले रहे। वर्ष 2012 में ऑटोग्राफ कहीं खो गया।
--
आशा ताई बॉलीवुड में हमेशा अमर रहेंगी : राजपाल यादव
फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने आशा भोसले के निधन पर दुख जताया। उन्होंने बताया कि आशा ताई बॉलीवुड में हमेशा अमर रहेंगी। उनकी गायन कला की प्रशंसा करना सूरज को दीपक दिखाने के समान है।
रविवार को अमर उजाला से बातचीत करते हुए अभिनेता राजपाल यादव भावुक हो गए। बोले-मंगेशकर परिवार ने राष्ट्र को जो सांस्कृतिक धरोहर सौंपी है, उसे शब्दों में बांधना असंभव है। आशा ताई का महाप्रयाण केवल एक परिवार की क्षति नहीं, वरन संपूर्ण विश्व के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी आवाज अमर है, जो युगों-युगों तक गूंजती रहेगी। उन्होंने बताया कि उनकी भरपाई होना मुश्किल है। फिल्म इंडस्ट्रीज में उनका योगदान अतुलनीय है।
--
गायन कला से बनाई अलग जगह
आशा भोसले ने अपने आवाज से गीतों में जान डाल दी। गुजरे जमाने में पॉप म्यूजिक को उस दिशा में ले गईं, जिसकी कल्पना करना ही मुश्किल थी। वह उच्च दर्जे की कलाकार थीं। अपनी गायन कला से इंडस्ट्रीज में अलग जगह बनाई।
-खालिद हुसैन, कला प्रेमी

राजपाल यादव, अभिनेता

राजपाल यादव, अभिनेता

राजपाल यादव, अभिनेता

राजपाल यादव, अभिनेता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed