सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Diamond Titans Crowned Champions Thanks to Aman's Magnificent Century

Shahjahanpur News: अमन के शानदार शतक से डायमंड टाइटंस चैंपियन

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Diamond Titans Crowned Champions Thanks to Aman's Magnificent Century
ट्रॉफी के साथ डायमंड टाइटंस की टीम। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अटेवा प्रीमियर लीग कमेटी की ओर से आयोजित प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। अमन के शानदार शतक के बदौलत डायमंड टाइटंस ने लेखपाल वॉरियर्स को 210 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। विजेताओं को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
Trending Videos

रोजा के आईटीआई मैदान पर हुए फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर लेखपाल वॉरियर्स ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। डायमंड टाइटंस रोजा के बल्लेबाज मैदान पर उतरे। ओपनर बल्लेबाज अमन ने तेज शुरुआत देते हुए शानदार शतक जड़ दिया। उनके शतक के बदौलत टीम ने 253 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब में उतरी लेखपाल वॉरियर्स शुरू से ही विकेट खोकर अपनी लय को नहीं पकड़ पाई और मात्र 43 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। डायमंड टाइटंस रोजा की टीम ने 210 रनों से मुकाबला जीत लिया।
मैन ऑफ द मैच अमन रहे। उन्होंने 15 चौकों और चार छक्कों की मदद से 100 रनों की शानदार पारी खेली। टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज अनिल कुमार और सर्वश्रेष्ठ बल्लेाबज हिमांशु रंजन रहे। मुख्य अतिथि अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु और विशिष्ट अतिथि समाजसेवी संजय गुप्ता ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान संयोजक डॉ. प्रमोद यादव, गौरी शंकर वर्मा, जिलाध्यक्ष राकेश कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
------------------------------------
मैकपुर ने कुर्रियाकलांंको 42 रन से हराया
कुर्रियाकलां। गांव के पंडित मगन मिश्र के मैदान पर आयोजित जय महाकाल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को कुर्रियाकलां और मैकपुर की टीमों के बीच मैच खेला गया। मैच में मैकपुर ने कुर्रियाकलांं की टीम को 42 रन से हरा दिया।
इससे पहले कुर्रियाकलां की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए मैकपुर की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 150 रन बनाए। इसमें सोहेल ने 26 और कप्तान अंकेश ने सिर्फ दो रन का योगदान दिया। बाद में कुर्रियाकलां की टीम 12 ओवर में 108 रन पर ही सिमट गई।
विजेता टीम के राममोहन ने 51 रन की शानदार पारी खेलकर दो विकेट भी झटके। इसके लिए उन्हें राजू मिश्रा ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। दिया। टूर्नामेंट की व्यवस्था में श्याम पांडेय, पुष्पक सिंह, धनंजय राठौर, दीपक सिंह, ऋषभ सिंह आदि का सहयोग रहा। संवाद
----------------
केवी क्रिकेट क्लब ने छह विकेट से जीता टी-20 मुकाबला



पुवायां। गांव इनायतपुर स्थित सेल एग्री कमोडिटीज के मैदान पर रविवार को तीन मैचों की शृंखला के पहले टी-20 मैच में केवी क्रिकेट क्लब पुवायां ने नाइस इलेवन को छह विकेट से हरा दिया।



टॉस जीत कर नाइस इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। उमेश आवला के 25 गेंदों पर 53, पवन शर्मा के 13 गेंदों पर 20 और लवदीप के दस गेंदों पर बनाए गए 20 रनों की मदद से टीम ने 180 रन बनाए। केवी क्लब पुवायां के गेंदबाज यशकांत मिश्रा ने चार ओवर में 41 रन देकर तीन विकेट लिए।



जवाब में खेलने उतरी केवी क्लब की टीम ने चार विकेट खोकर अंतिम ओवर में 182 रन बनाकर मैच को छह विकेट से जीत लिया। विपिन पंडित ने 26 गेंदों पर नाबाद 77 रन बनाए, उनको मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। उमेश आवला ने चार ओवर में 43 रन देकर दो विकेट लिए। विनोद कुमार धीर ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को गुलाब का फूल भेंटकर स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed