{"_id":"6973bbd37bfeac67580fe25c","slug":"a-woman-in-canada-was-lured-with-the-promise-of-marriage-and-a-teacher-was-defrauded-of-over-15-lakh-rupees-under-the-pretext-of-sending-gifts-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-163773-2026-01-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: युवक ने शादी का दिया झांसा... फिर कनाडा से आईफोन भेजने के नाम पर शिक्षिका से ठगे 15 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: युवक ने शादी का दिया झांसा... फिर कनाडा से आईफोन भेजने के नाम पर शिक्षिका से ठगे 15 लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
सार
शाहजहांपुर में निजी स्कूल की शिक्षिका से 15 लाख रुपये ठग लिए। युवक ने खुद को कनाडा का रहने वाला बताकर शादी का झांसा दिया। इसके बाद उपहार भेजने के नाम पर कई बार में उससे रकम ट्रांसफर करा ली।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली निजी स्कूल की शिक्षिका से मैरिज वेबसाइट के जरिये संपर्क में आए युवक ने खुद को कनाडा का रहने वाला बताकर शादी का झांसा दिया। इसके बाद उपहार भेजा। जिसे कई सरकारी विभागों से क्लियर कराने के नाम पर गिरोह ने कई बार में 15 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी कर ली। पीड़िता ने करीब एक वर्ष बाद साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos
शिक्षिका ने बताया कि पिछले साल 23 नवंबर को शादी के लिए एक वेबसाइट पर विशाल अग्रवाल नाम के युवक की आईडी से आए अनुरोध को स्वीकार किया था। उसने बताया था कि वह कनाडा का रहने वाला है। वह फरवरी में अपना निवास और व्यवसाय कनाडा से दिल्ली शिफ्ट कर लेगा। शादी तय करने के लिए 10 दिसंबर को उसके लिए कनाडा से उपहार भेजने की बात बताई। कहा कि 11 दिसंबर को पार्सल पहुंचेगा। इसमें सोने की अंगूठी, हार, आईफोन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कई बार में ट्रांसफर कराई रकम
11 दिसंबर को आकाश नाम के व्यक्ति ने फोन कर पार्सल के लिए 26 हजार रुपये मांगे। 22 हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से दिए। 12 दिसंबर को गोल्ड का गवर्नमेंट टैक्स पे करने के लिए 1,27,150 रुपये यूपीआई के माध्यम से दिए। फिर डॉलर करेंसी को इंडियन करेंसी में चेंज कराने के नाम पर विनोद खन्ना नाम के व्यक्ति ने खुद को अधिकारी बताते हुए 1,12,250 रुपये जमा कराए। यह भी कहा कि केवल 250 रुपये कटने के बाद सारा रुपया वापस आ जाएगा।
शिक्षिका ने बताया कि इसके बाद विभिन्न फीस और परमिट के नाम पर उससे रुपये लिए जाते रहे। इसके बाद विशाल अग्रवाल को सामान क्लियर कराने के लिए आने पर एयर लाइन टिकट करवाया। बाद में सीबीआई के विशाल को रोकने के नाम पर रुपये लिए गए। 11 से 29 दिसंबर तक कुल 15 लाख 69 हजार 300 रुपये की ठगी की गई। जब विशाल से कनाडा वापसी का कारण पूछा तो उसने झगड़ा कर मोबाइल बंद कर लिया। साइबर थाना प्रभारी सर्वेश शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
