फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A young man fainted from the shock of the damage caused by the fire.

Shahjahanpur News: आग से हुए नुकसान के सदमे से बेहोश हो गया युवक

Tue, 28 Jul 2026 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
A young man fainted from the shock of the damage caused by the fire.
तिलहर। मोहल्ला मौजमपुर में एक बरातघर के पास रहने वाली रेनू रस्तोगी उर्फ मंजुलता के मकान में शनिवार को देर रात लगी आग के बाद से परिवार पर मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं। आग से घर-गृहस्थी का सारा सामान जल जाने से रेनू का पुत्र शिवम रस्तोगी का इतना सदमा लगा कि सोमवार को सुबह अचानक उसकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन

शनिवार को देर रात रेनू के मकान में लगी आग के दौरान एलपीजी सिलिंडर फटने से अफरा-तफरी मच गई थी। भगदड़ में एक बुजुर्ग समेत कई लोग घायल हो गए थे। घटना की जांच राजस्व विभाग की टीम कर रही है। आग से मकान और गृहस्थी का सामान जलने के बाद से परिवार गहरे सदमे में है।
विज्ञापन

रस्तोगी समाज के अध्यक्ष श्याम रस्तोगी ने रेनू के परिवार को अपने घर में रहने के लिए शरण दी है। इसी बीच, सोमवार को शिवम के बेहोश हो जाने पर परिजन सीएचसी ले गए। वहां उपचार के बाद हालत सामान्य होने पर उसे घर भेज दिया गया। एसडीएम नीलिमा यादव ने बताया कि नायब तहसीलदार अमित कुमार आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed