सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A YouTuber was beaten up in his home for protesting against obscene comments.

Shahjahanpur News: अश्लील कमेंट का विरोध करने पर यू-ट्यूबर को घर में घुसकर पीटा

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
A YouTuber was beaten up in his home for protesting against obscene comments.
विज्ञापन
जलालाबाद। एक गांव में रविवार को दोपहर कुछ लोगों ने अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर गांव की एक महिला यू-ट्यूबर को घर में घुसकर पीट दिया। हमलावरों ने बचाने आए उसके पति और सास को भी लाठी-डंडों से पीटा।
Trending Videos

यू-ट्यूबर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह यू-ट्यूब पर मनोरंजन के लिए अक्सर वीडियो डालती है। दो दिन पहले पोस्ट किए गए वीडियो पर गांव के ही एक व्यक्ति ने अश्लील टिप्पणी की। इसे लेकर आरोपी से उसका विवाद हुआ। इसी रंजिश में आरोपी अपने छह अन्य साथियों के साथ रविवार दोपहर करीब एक बजे उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पति और सास ने बचाने का प्रयास किया तो उन्हें भी पीटा। तहरीर में आरोपियों के नामों का उल्लेख करने के साथ ही यू-ट्यूबर ने पुलिस को मारपीट का वीडियो भी दिखाया। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि मामले में उचित कार्रवाई के लिए जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed