{"_id":"6988970ef06d409b900738cf","slug":"with-rahils-batting-and-rudras-bowling-cca-was-defeated-and-the-final-match-was-won-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-165069-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: राहिल की बल्लेबाजी व रुद्र की गेंदबाजी के आगे सीसीए पस्त, जीता फाइनल मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: राहिल की बल्लेबाजी व रुद्र की गेंदबाजी के आगे सीसीए पस्त, जीता फाइनल मुकाबला
विज्ञापन
रोजा आईटीआई में विजेता बॉक्स क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ियों को सम्मानित करते विश्व भूषण जौहरी। स
विज्ञापन
डायमंड कप क्रिकेट अंडर 16 लीग पर बॉक्स क्रिकेट अकादमी का कब्जा
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। रोजा आईटीआई मैदान पर डायमंड अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में बॉक्स क्रिकेट अकादमी ने सीसीए पुवायां को 27 रनों से हरा दिया। राहिल की बल्लेबाजी व रुद्र की गेंदबाजी के आगे सीसीए पस्त पड़ गई। विजेता टीम को शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया।
रविवार को बॉस क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवरों में 154 रन बनाए। ओपनर हर्षित मौर्या चार रनों के स्कोर पर रन आउट हो गए। जबकि दूसरे ओपनर ने 34 रनों की पारी खेली। इसके बाद रेवंत वर्मा एक और हर्ष शर्मा और उत्कर्ष वर्मा शून्य पर आउट हो गए।
उसके बाद कप्तान अक्षय वर्मा और राहिल ने पारी को संभाला। अक्षय ने 22 और राहिल ने 50 रनों का योगदान दिया। सीसीए की ओर से अभय ने दो विकेट लिए। जवाब में सीसीए अकादमी की टीम 127 रन ही बना सकी। हर्षल चौहान और अभय ने 22-22 रन बनाए। बॉक्स अकादमी की ओर से रुद्र कुमार ने तीन विकेट लिए।
मैन ऑफ द सीरीज वैभव रहे। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज उत्कर्ष व सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज अमित यादव को चुना गया। मैच के अंपायर अजीत और अनमोल रहे। स्कोरिंग आयुष तो कमेंट्री पंकज तिवारी ने की। फाइनल मैच में मुख्य अतिथि शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्व भूषण जौहरी ने विजेताओं केा पुरस्कृत किया। कोऑर्डिनेटर मनोज यादव, प्रभात राजपूत, हिमांशु वर्मा उपस्थित रहे। टूर्नामेंट आयोजक पंकज कश्यप शेरु ने आभार व्यक्त किया।
Trending Videos