सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   'Leaders should not compromise on ethics.'

Shahjahanpur News: ‘नेतृत्वकर्ता को नैतिकता का त्याग नहीं करना चाहिए’

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
'Leaders should not compromise on ethics.'
एसएस कॉलेज में कार्यक्रम में बोलते डॉ.देवेंद्र कुमार। स्रोत: कॉलेज
विज्ञापन
एसएस कॉलेज में प्रबंधकीय विकास कार्यक्रम का आयोजन
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के वाणिज्य विभाग में प्रबंधकीय विकास कार्यक्रम के छठे दिन नेतृत्व में नैतिकता के मूल्य पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस मौके पर डाॅ.देवेंद्र सिंह ने कहा कि नेतृत्वकर्ता को नैतिकता का त्याग नहीं करना चाहिए। उसे दूसरों के सामने आदर्श प्रस्तुत करना चाहिए, क्योंकि उसका अनुसरण अनेक लोग करते हैं।
प्रभावशाली नेता बनने के लिए अपने चरित्र को स्वच्छ करना और अनुशासित रहना जरूरी है। उन्होंने कहा कि लीडर में ईमानदारी, जिम्मेदारी, निष्ठा, निष्पक्षता और जवाबदेही का गुण भी होना चाहिए। निष्पक्ष निर्णय और निरंतर विकास का प्रयास एक सफल और विश्वसनीय नेता की पहचान होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले डॉ. केबी गौतम ने उनका स्वागत किया। डॉ. विनीता राठौर, अखंड प्रताप सिंह, व्याख्या सक्सेना, डॉ. सुखदेव, अभिषेक बाजपेई, डॉ.गौरव शर्मा, राजीव कुमार, सोमना पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed