{"_id":"69c68273f0701a0bbf090cc4","slug":"accused-of-running-unrecognized-paramedical-college-and-issuing-fake-marksheets-arrested-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-169084-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बिना मान्यता पैरामेडिकल कॉलेज चलाने व फर्जी अंकपत्र देने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बिना मान्यता पैरामेडिकल कॉलेज चलाने व फर्जी अंकपत्र देने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पुवायां पुलिस की गिरफ्त में आरोपी संतोष पाठक। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
पुवायां। बिना मान्यता के पैरामेडिकल और नर्सिंग कॉलेज खोलने और फर्जी अंकपत्र जारी करने के मामले में नामजद आरोपी संतोष पाठक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुवायां निवासी कमलदीप शुक्ला ने कोर्ट के आदेश पर 13 दिसंबर 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वीके सिंह पैरामेडिकल एंड नर्सिंग कॉलेज में उनको एक जनवरी 2023 से 15 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन और दाखिला कराने पर प्रति छात्र 5000 रुपये का इंसेंटिव देने की बात तय कर मैनेजर रखा गया था।
आरोपियों ने छात्र-छात्राओं से लगभग 45 लाख रुपये वसूले। पहले वर्ष के अंकपत्र संदिग्ध लगने पर उन्होंने और विद्यार्थियों ने पता किया तो जानकारी मिली कि फर्जी अंकपत्र दे दिए गए हैं। उनका वेतन और अन्य देयक भी नहीं दिए गए। कमलदीप ने लखनऊ के बीके सिंह उर्फ बालकिशोर सिंह, संतोष पाठक, श्याम शेरवानी और रामहरि यादव पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि बीके सिंह को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। 26 मार्च को मूलरूप से बलिया के थाना दूबड़ के गांव नगवा पिपरिया और वर्तमान में लखनऊ के थाना कृष्णानगर के जयप्रकाश नगर निवासी संतोष पाठक को गांव भूड़ा मैनारी के पास से पकड़कर चालान कर दिया गया।
Trending Videos