सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Actor Rajpal Yadav danced with his family at his niece's wedding in Shahjahanpur

UP News: शाहजहांपुर में भतीजी के वैवाहिक कार्यक्रम में थिरके अभिनेता राजपाल यादव, परिजनों संग किया डांस

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 19 Feb 2026 02:43 PM IST
विज्ञापन
सार

अभिनेता राजपाल यादव अपने पैतृक गांव कुंडरा में आए हुए हैं। चेक बाउंस मामले में कोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह बुधवार सुबह यहां पहुंचे थे। बृहस्पतिवार को उनकी भतीजी की शादी है। 

Actor Rajpal Yadav danced with his family at his niece's wedding in Shahjahanpur
भतीजी के मेहंदी कार्यक्रम में डांस करते राजपाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

चेक बाउंस मामले में जेल से जमानत पर बाहर आए अभिनेता राजपाल यादव अपनी भतीजी की शादी में अपने पैतृक गांव कुंडरा आए हुए हैं। बुधवार की शाम मेहंदी के कार्यक्रम में राजपाल यादव ने परिवार की महिलाओं के साथ जमकर डांस किया। उनका डांस करते वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

Trending Videos


राजपाल यादव बुधवार सुबह ही दिल्ली से अपने गांव लौटे थे। इसके बाद भतीजी की शादी की तैयारियों को पूरा कराया। इस बीच तमाम लोग उनसे मिलने भी पहुंचे। शाम में मेहंदी के कार्यक्रम में राजपाल ने फिल्मी गीतों पर खूब डांस किया। बृहस्पतिवार को गांव में ही शादी का कार्यक्रम है। गाजियाबाद से बरात आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजपाल ने मदद करने वालों का किया शुक्रिया 
चेक बाउंस मामले पर राजपाल यादव ने कहा कि सारी प्रक्रिया हाईकोर्ट से चल रही है। हाईकोर्ट के निर्णय का पूरा सम्मान करते हैं। दो दिन भतीजी की शादी के चलते व्यस्त रहेंगे। चार दिन के बाद जितने भी सवाल हैं। उसका ईमानदारी के साथ उत्तर दिए जाएंगे। अभिनेता ने कहा कि बुरे वक्त में जितने लोगों ने सहयोग किया। उनका शुक्रिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed