{"_id":"6996e4ef89c314335505084e","slug":"video-several-competitions-were-held-on-the-second-day-of-the-annual-sports-festival-in-shahjahanpur-2026-02-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव के दूसरे दिन हुईं कई प्रतियोगिताएं, खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव के दूसरे दिन हुईं कई प्रतियोगिताएं, खिलाड़ियों ने दिखाया दम
शाहजहांपुर के आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न स्पर्धाएं हुईं। रस्साकशी में सौम्या शुक्ला की टीम ने बाजी मारी है। बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे से खेलकूद का शुभारंभ हुआ। जीएफ कॉलेज के मैदान में 400 मीटर दौड़ में आशा देवी ने प्रथम स्थान पाया। प्रियम ने दूसरा और नैंसी ने तीसरा मुकाम पाया। 100 मीटर दौड़ में मानसी तिवारी ने प्रथम, प्रांशी ने द्वितीय स्थान पाया। धीमी साइकिल रेस में अंजलि प्रथम, अर्चना द्वितीय व खुशबू तृतीय रहीं। क्रिकेट में अदिति मिश्रा की टीम विजेता बनी। इसी तरह कॉलेज में इंडोर गेम भी हुए। जिसमें छात्राओं ने शतरंज और कैरम में प्रतिभा दिखाई। इससे पहले प्राचार्य डॉ.रुपांशु माला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेलकूद का शुभारंभ किया। इस मौके पर क्रीड़ा विभाग से अनुराधा, ऋतु शर्मा और डॉ. आशीष गोयल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।