{"_id":"69cc24d88f7e13475505149d","slug":"all-preparations-for-the-census-are-complete-8200-personnel-have-been-deployed-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-169461-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जनगणना के लिए सारी तैयारियां पूरी, 8200 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जनगणना के लिए सारी तैयारियां पूरी, 8200 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जनगणना-2027 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पहले चरण में मकान सूचीकरण और गणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जाएगी। यह कार्य 22 मई से 20 जून तक किया जाएगा। जनगणना के लिए 8200 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसका प्रशिक्षण 10 से 25 अप्रैल के बीच होगा।
जनगणना कार्य शुरू होने से 15 दिन पहले स्वगणना का विकल्प भी उपलब्ध कराया जाएगा। ब्लॉक गठन, स्लम ब्लॉक चिह्नांकन, प्रगणक और सुपरवाइजर की नियुक्ति कर दी गई है। प्रगणकों को मोबाइल एप के माध्यम से घर-घर जाकर जानकारी दर्ज करनी होगी और डाटा को नियमित रूप से सिंक करना होगा।
अधिकारियों के अनुसार, किसी परिवार ने स्वगणना की होगी तो उसकी एसई आईडी के आधार पर जानकारी का सत्यापन किया जाएगा। जनगणना में बैंक खाता, मोबाइल, रोजगार का साधन आदि की जानकारी ली जाएगी। परिवार के सदस्यों में बुजुर्गों से लेकर बच्चों को सूची में शामिल किया जाएगा।
इसके माध्यम से जनसंख्या से जुड़े सटीक आंकड़े तैयार किए जाएंगे। जिनको पोर्टल पर फीड किया जाएगा। सुपरवाइजर प्रगणकों की निगरानी करेंगे। जिला स्तर के अधिकारी सुपरवाइजरों की निगरानी करेंगे।
-- -- --
जनगणना के लिए तैयारी पूरी हो गई है। मास्टर ट्रेनर सुपरवाइजरों और प्रगणकों को ट्रेनिंग देंगे। इसके बाद 22 मई से जनगणना का कार्य शुरू हो जाएगा।
- अरविंद कुमार, एडीएम एफआर, नोडल अधिकारी
Trending Videos