फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Amount deducted from honorarium for disregarding rules.

Shahjahanpur News: नियमों की अनदेखी पर मानदेय से काटी रकम

Thu, 20 Aug 2026 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Amount deducted from honorarium for disregarding rules.
शाहजहांपुर। परिवहन निगम की बसों के संचालन में नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों-परिचालकों पर कार्रवाई की गई है। अनधिकृत ढाबे पर बस खड़ी करने, बाइपास से वाहन चलाने, बिना वर्दी ड्यूटी करने और अनुशासनहीनता के मामलों में नौ चालकों-परिचालकों के मानदेय से कटौती के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

परिचालक सोनपाल और चालक नीरेश सिंह की बस अनधिकृत ढाबे पर खड़ी मिलने पर एक-एक हजार रुपये की कटौती की गई। विशाल वर्मा और मोहन वर्मा के खिलाफ भी इसी मामले में कार्रवाई हुई। अनीता देवी और शैलेश से फरीदपुर बाइपास से बस संचालित करने पर पांच-पांच सौ रुपये काटे गए। राजीव कुमार के मिलक बाइपास से वाहन ले जाने पर भी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

चेकिंग में बिना वर्दी मिलने पर सौरभ और शैलेश से दो-दो सौ रुपये काटे गए। निर्धारित मार्ग से अलग वाहन चलाने पर भोला प्रसाद वर्मा, पवन कुमार शुक्ला, देवेंद्र पाल और शोभित कुमार के खिलाफ कार्रवाई की गई। अनुशासनहीनता पर आशीष कुमार और पंकज से दो-दो सौ रुपये की कटौती की गई। मदन मोहन भारद्वाज और मोहम्मद वसीम के वाहनों में मानक से कम यात्री और वर्दी न मिलने पर सौ-सौ रुपये काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि मार्गों पर वाहनों का निरीक्षण कराया गया। निरीक्षण करने वालों की रिपोर्ट के आधार पर चालकों-परिचालकों के मानदेय व वेतन से कटौती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed