{"_id":"6a860d1672fb50dcba0b634e","slug":"dividers-to-be-built-outside-schools-to-prevent-accidents-marking-work-has-begun-shahjahanpur-news-c-4-1-bly1009-947972-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हादसों को रोकने के लिए स्कूलों के बाहर बनेंगे डिवाइडर, चिह्नांकन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हादसों को रोकने के लिए स्कूलों के बाहर बनेंगे डिवाइडर, चिह्नांकन शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। रेती रोड स्थित संजय सरस्वती कॉलेज के गेट के बाहर हादसे में छात्र की मौत के बाद नगर निगम ने हादसों की रोकथाम के लिए कदम उठाना शुरू कर दिए हैं। शहर के प्रमुख स्कूलों के बाहर डिवाइडर बनाए जाने की तैयारी है। इसके लिए नगर निगम ने स्कूलों का चिह्नांकन शुरू कर दिया है।
गत दिनों स्कूल की छुट्टी होने के बाद रेती रोड पर पिकअप वाहन की टक्कर से छात्र की मौत हो गई थी। हादसे के बाद हंगामा भी हुआ था। इसके बाद मुख्य सड़क के स्कूलों से छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता की गई। जिला स्तरीय अधिकारियाें के निर्देश पर स्कूलों के बाहर डिवाइडर बनाए जाने की तैयारी है।
जिन स्कूलों के बाहर सड़क पर विद्यार्थियों की आवाजाही अधिक रहती है, वहां यातायात को व्यवस्थित करने के लिए डिवाइडर और अन्य जरूरी इंतजाम किए जाएंगे। इससे स्कूल खुलने और छुट्टी के समय वाहनों की रफ्तार नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने बताया कि डिवाइडर निर्माण के लिए स्कूलों का चिह्नांकन शुरू कर दिया है।