{"_id":"697657c0ec533a003e093327","slug":"an-fir-has-been-registered-against-three-named-individuals-and-five-unknown-persons-for-filming-a-couple-at-a-cafe-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-163918-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कैफे में प्रेमी-प्रेमिका का वीडियो बनाने वाले तीन नामजद व पांच अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कैफे में प्रेमी-प्रेमिका का वीडियो बनाने वाले तीन नामजद व पांच अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर/कांट। क्षेत्र के एक कैफे में वीडियो बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद युवक की तहरीर पर तीन नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। पुलिस ने दबिश देकर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। घायल हुए प्रेमी-प्रेमिका का एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुवायां थाना क्षेत्र के मोहल्ला कसभरा निवासी युवक ने कांट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें बताया कि 24 जनवरी की शाम साढ़े तीन बजे कांट थाना क्षेत्र के अकर्रा रसूलपुर स्थित बैंक ऑफ इंडिया बैंक के ऊपर पिज्जा-99 रेस्टोरेंट में अपनी प्रेमिका के साथ पिज्जा खाने के लिए गए थे। पिज्जा न मिलने पर मैगी का आर्डर दिया।
अचानक रेस्टोरेंट में घुसे सात-आठ लोगों ने अपने को एक संगठन का बताते हुए दोनों की आईडी मांगी। इसके बाद अभद्र व्यवहार करते हुए वीडियो बनाने लगे। प्रेमिका डर के कारण खिड़की से कूद गई। उसे बचाने के लिए वह भी खिड़की से कूद गया। काफी ऊंचाई से कूदने के चलते दोनों को काफी चोटें आईं। पता चला है कि वीडियो बनाने वालों के नाम प्रवेश, सोनू, हर्षित हैं। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद तीन टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई। आरोपी हर्षित की तलाश में शहर में कई जगह दबिश दी गई। साथ ही दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया।
--
20 फुट ऊंचाई से कूदे दोनों
वीडियो बनने के डर के कारण प्रेमिका ने 20 फुट की ऊंचाई से खिड़की से नीचे छलांग लगा दी। प्रेमिका को कूदते देख प्रेमी भी उसके पीछे कूद गया। दर्द की वजह से दोनों चीखने लगे तो आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। दर्द से कराह रही युवती को एक युवक गोद में उठाकर सड़क पर ले गया। घायल हुए प्रेमी-प्रेमिका को एक निजी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। युवती के पैर में फैक्चर हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार के रजिस्ट्रेशन नंबर से पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दी।
--
इससे पहले भी हो चुकी घटनाएं
करीब तीन साल पूर्व चौक कोतवाली क्षेत्र में एक कैफे में प्रेमिका की हत्या कर युवक भाग गया था। तीसरे दिन पीलीभीत क्षेत्र में आरोपी ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी थी। पिछले माह रोजा थाना क्षेत्र में एक कैफे का अश्लील वीडियो वायरल हुआ था। करीब चार माह पूर्व सदर बाजार क्षेत्र में कैफे पर पॉलिटेक्निक की छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। उसके पड़ोसी को पुलिस ने जेल भेज दिया था।
--
सेवानिवृत्त दरोगा का है भवन
कैफे मालिक की ओर से अभी थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि कैफे के संचालक हरदोई जिले के रहने वाले हैं। वह पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं। कैफे सेवानिवृत्त उप-निरीक्षक के भवन में है।
--
कैफे में नही लगे सीसी कैमरे
जिले में कैफे में लगातार घटनाएं सामने आने के बाद सीसी कैमरे लगाने व रजिस्टर बनाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद निर्देशों का पालन नहीं किया गया। पिज्जा-99 कैफे में भी कोई कैमरा नहीं लगा है। सिर्फ बाहर बैंक का कैमरा लगा है। पुलिस कैमरे की फुटेज निकलवा रही है।
--
पीड़ित युवक की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
- प्रयांक जैन, सीओ सदर
Trending Videos