सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Angry in-laws beat up woman at police station gate in Shahjahanpur

UP News: पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास आई महिला, गुस्साए ससुरालवालों ने थाने के गेट पर पीटा

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 08 Mar 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
सार

शाहजहांपुर के पुवायां में रविवार को दोपहर थाने के गेट पर मारपीट हो गई। यहां एक महिला को उसके ससुरालवालों ने पीट दिया। बताया गया कि महिला अपने पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ रहती है। 

Angry in-laws beat up woman at police station gate in Shahjahanpur
ससुरालवालों ने महिला को पीटा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

शाहजहांपुर जिले में पति को छोड़कर प्रेमी के साथ पुवायां में रहने वाली महिला को परिजनों ने थाने के गेट पर पीट दिया। घटना रविवार दोपहर की है। महिला सिपाही ने बमुश्किल बचाया। किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।

Trending Videos


पीलीभीत के बिलसंडा क्षेत्र की एक युवती की शादी कई वर्ष पूर्व बिलसंडा के ही एक गांव में हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। महिला पति को छोड़कर बिलसंडा के एक युवक के साथ कई माह से पुवायां में किराये के कमरे में रहने लगी। महिला के दोनों बच्चे पति के पास हैं। आरोप है कि वह घर से सारा जेवर भी ले आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को महिला के पिता, मां, बहन, बुआ और पति पुवायां आए और महिला से अपने पति के साथ रहने को कहा। महिला के इन्कार करने पर परिजनों ने जेवर मांगे। इस पर महिला ने थाने में फैसला करने की बात कही। फिर दोनों पक्ष थाने आ गए। थाने में काफी देर तक चली पंचायत के बाद भी फैसला नहीं हो सका। तब पुलिस ने दोनों पक्षों को घर जाने को कह दिया। 

महिला ने तहरीर देने से किया मना 
थाने के गेट पर महिला का परिजनों से फिर विवाद होने लगा। इसके बाद परिजनों ने महिला की चप्पलों और लात, घूसों से जमकर पिटाई कर दी। शोर सुनकर महिला सिपाही ने थाने से आकर महिला को बचाया और अंदर ले गई। महिला के तहरीर देने से मना करने के बाद पुलिस ने उसे घर भिजवा दिया। 

थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि थाने के बाहर महिला का परिजनों से विवाद हो गया था। किसी ने तहरीर नहीं दी है, इस कारण कार्रवाई नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed