सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Evaluation work will be done at six centers in the city, static magistrates have been appointed.

Shahjahanpur News: नगर के छह केंद्रों पर होगा मूल्यांकन कार्य, स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Evaluation work will be done at six centers in the city, static magistrates have been appointed.
आर्य महिला इंटर कॉलेज केंद्र से यूपी बोर्ड संस्कृत विषय की परीक्षा देकर निकलतीं छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडियट की परीक्षा बृहस्पतिवार को समाप्त हो गई। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी शुरू हो गई है। नगर के छह केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य को शुचितापूर्वक कराने के लिए डीएम ने स्टेटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर दी है।
Trending Videos

18 मार्च से प्रारंभ होने वाले मूल्यांकन के लिए जीआईसी को केंद्र बनाया गया है। यहां पर राजकीय हाईस्कूल सरसवां के प्रधानाध्यापक मनीराम को स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाया है। इसी तरह इस्लामिया काॅलेज में प्रधानाध्यापक अनिल कुमार, एसपी कॉलेज में प्रधानाध्यापक बानासुर, स्वामी धर्मानंद सरस्वती कॉलेज में प्रधानाध्यापक कृष्ण लता, देवी प्रसाद कॉलेज में प्रधानाध्यापक राजवीर सिंह, एवी रिच कॉलेज में प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश को स्टेटिक मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है। इनके अलावा प्रधानाध्यापक संगीता शर्मा व शालिनी गुप्ता की ड्यूटी रिजर्व में लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने निर्देश दिए हैं कि स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपनी उपस्थिति की सूचना जिला मुख्यालय पर स्थापित कंट्रोल रूम के नंबर पर व्हाट्सएप व एसएमएस के जरिये दें। प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र पर सौ मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू की गई है। मूल्यांकन कक्ष में मोबाइल ले जाने पर पाबंदी रहेगी।
--
फोटो 46
संस्कृत की परीक्षा से 25 परीक्षार्थी गैरहाजिर
यूपी बोर्ड की परीक्षा के अंतिम दिन इंटरमीडियट की संस्कृत विषय की परीक्षा हुई। इसमें 25 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा के समाप्त होने के बाद विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
18 फरवरी से 126 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षा प्रारंभ हुई थी। विभिन्न विषयों की परीक्षा में पूरी शुचिता का ध्यान रखा गया। सीसी कैमरों की निगरानी में हुई परीक्षा के दौरान कोई भी नकलची सचल दलों या आतंरिक दलों के हत्थे नहीं चढ़ा। कलान में फर्जी परीक्षार्थी पकड़े जाने और मीरानपुर कटरा में अवकाश पर होने के बाद भी प्रधानाचार्य के केंद्र पर जाने के मामले में ही रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
बृहस्पतिवार को पहली पाली में हाईस्कूल कृषि के प्रश्नपत्र से 23 व इंटरमीडियट के कंप्यूटर की परीक्षा से चार परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडियट की संस्कृत विषय की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 424 में परीक्षार्थी 399 उपस्थित हुए। 25 गैरहाजिर रहे।
--
लेखपाल-पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए शुरू होगी कोचिंग
जिला प्रशासन की ओर से लेखपाल व पुलिस आरक्षी भर्ती के लिए निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था जीआईसी में की जाएगी। डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की पहल पर कोचिंग शुरू की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी व शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। संबंधित एनआईसी की वेबसाइट पर डाले गए लिंक पर 20 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed