सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Teen missing from Kant police station found at sister's house in Bisalpur

Shahjahanpur News: कांट थाने से लापता किशोर बीसलपुर में बहन के घर मिला

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Teen missing from Kant police station found at sister's house in Bisalpur
विज्ञापन
कांट (शाहजहांपुर)। थाने से पुलिस हिरासत से लापता हुआ किशोर बीसलपुर में अपनी बहन के यहां मिल गया। पुलिस उसे ले आई है।
Trending Videos

होली के दिन हुए विवाद के बाद पुलिस कक्षा दस के छात्र 17 वर्षीय देश कुमार को पूछताछ के लिए लेकर आई थी। परिजनों का आरोप था कि उसे तीन दिन तक हिरासत में रखा गया। बुधवार की शाम परिजन पहुंचे तो बेटे को थाने में नहीं देखकर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया था।
थाने का घेराव करते हुए पुलिस पर दूसरे पक्ष से मिले होने का आरोप लगाया था। रात में पुलिस की टीमें हरकत में आईं। अल्हागंज पुलिस ने किशोर की रिश्तेदारी में जाकर जानकारी की। इसके बाद पुलिस ने बीसलपुर में उसकी बहन के घर पर जाकर पूछताछ की। वहां किशोर मिल गया। इंस्पेक्टर राकेश मौर्या ने बताया कि किशोर को खोज लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पुलिस की लापरवाही आई सामने
छात्र के थाने से लापता होने से पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। देशकुमार थाने से निकल गया और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। थाने की लचर व्यवस्था पर जिला स्तरीय अधिकारियों ने संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed