{"_id":"69ab1656416833fd5b0cb14a","slug":"anurag-choudhary-secured-884th-rank-in-his-first-attempt-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-167273-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अनुराग चौधरी के पहली कोशिश में 884वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अनुराग चौधरी के पहली कोशिश में 884वीं रैंक
विज्ञापन
अनुराग चौधरी।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यूपीएससी में शहर के मोहल्ला रोशनगंज निवासी इलाहाबाद बैंक से सेवानिवृत्त कर्मचारी किशन लाल चौधरी के पुत्र अनुराग चौधरी ने 884वीं रैक हासिल की है। अनुराग ने आईआईटी, दिल्ली से बीटेक किया है। परीक्षा परिणाम आने के बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल है।
अनुराग चौधरी ने प्रारंभिक शिक्षा को पूरा करने के बाद आईआईटी दिल्ली से बीटेक किया था। वर्ष 2022 में वहां से पास आउट हुए। इसके बाद वर्ष 2024 में माइक्रोसाफ्ट में इंजीनियर के तौर पर हैदराबाद में नौकरी की। वहां त्यागपत्र देने के बाद उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी शुरू की।
अनुराग चौधरी बताते हैं कि जिस समय वह तैयारी कर रहे थे, उस समय उनके बहुत से दोस्त इंटरव्यू दे रहे थे। उनसे मार्गदर्शन लेते हुए बेसिक बुक व पाठ्यक्रम के जरिये तैयारी शुरू की। उन्होंने कड़ी मेहनत करते हुए पहली बार में परीक्षा को उत्तीर्ण कर लिया।
उन्होंने बताया कि वह एक बार और परीक्षा देंगे, जिससे वह आईएएस बन सकें। उनकी कामयाबी पर मां मिथलेश कुमारी, भाई रचित चौधरी, बहन और बहनोई विकास दिवाकर ने खुशी जताई है।
Trending Videos