शाहजहांपुर। मोहल्ला तारीन टिकली स्थित नूरी मस्जिद में 16वीं तरावीह में कुरान मुकम्मल हो गया। तरावीह सुनाने वाले हाफिज मोहम्मद यूनुस को उपहार दिया गया।
कार्यक्रम का आगाज मस्जिद के इमाम मौलाना शरीफ ने कुरान की तिलावत से किया। मौलाना अब्दुल वकील खां ने रमजान के महीने की फजीलत बयान की। उन्होंने बताया कि रमजान रहमतों और बरकतों का महीना है। अल्लाह इस महीने में हमारी इबादतों और नेकियों का कई गुना सवाब बढ़ा देता है इसलिए ज्यादा समय इबादत में गुजारना चाहिए। उन्होंने कहा कि रमजान में सदका व जकात भी ज्यादा देना चाहिए। हाफिज इस्लाम बरकाती ने नातिया कलाम सुनाया।
कुरान सुनाने वाले हाफिज मोहम्मद यूनुस खां, इमाम मौलाना शरीफ खां को मस्जिद कमेटी व अन्य लोगों ने नजराना व तोहफों से नवाजा गया। मौलाना अब्दुल वकील खां ने मुल्क की खुशहाली की दुआ की। वक्फ सईदिया कमेटी के सदर हाजी इम्तियाज अली खां, सैयद मुजीब मियां, पूर्व पालिका अध्यक्ष तनवीर खां, मासूम अली अंसारी, डाॅ.मसूद अख्तर खां, इजहारुल हक उर्फ खान मियां, सुहेल बेग, तसनीम अली खां आदि मौजूद रहे।