सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Today is the last day to apply for the second phase of RTE.

Shahjahanpur News: आरटीई के लिए दूसरे चरण में आवेदन का आज अंतिम दिन

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Today is the last day to apply for the second phase of RTE.
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत दूसरे चरण के आवेदन प्रक्रिया का शनिवार को अंतिम दिन है। इसके बाद नौ मार्च को लाॅटरी निकाली जाएगी। वहीं, दूसरी ओर निजी स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है, लेकिन अब तक पहले चरण में चयनित छात्रों को ऑर्डर नहीं मिल सके हैं।
Trending Videos

आरटीई के दूसरे चरण का प्रारंभ 21 फरवरी से हुआ था। इसमें सात मार्च तक आवेदन करने की सुविधा दी गई है। वेबसाइट की धीमी गति होने के चलते आवेदकों को दुश्वारियों से जूझना पड़ा। हालांकि, दूसरे चरण के लिए शनिवार को अंतिम दिन है। इसके बाद नौ मार्च को लाॅटरी निकाली जाएगी, साथ ही 11 मार्च से नामांकन के लिए आदेश पत्र जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे चरण के लिए 12 मार्च से आवेदन शुरू होंगे। यह 25 मार्च तक चलेंगे। निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटों पर अलाभित समूह व दुर्बल वर्ग के तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को नर्सरी से कक्षा आठ तक निशुल्क शिक्षा देने के लिए इस बार तीन चरणों में ही आवेदन की सुविधा दी गई है।
--
पहले चरण में 1098 हुए थे आवेदन
आरटीई के पहले चरण का प्रारंभ दो फरवरी से हुआ था। 16 फरवरी को पहले चरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 18 को लाॅटरी निकाली गई। इसमें 1098 आवेदन में 470 को सीटें आवंटित की गईं। 51 आवेदन निरस्त कर दिए गए, जबकि 577 को स्कूलों का आवंटन नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed