सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three players from the district will play in the Challenger Trophy in Kanpur.

Shahjahanpur News: कानपुर में चैलेंजर ट्रॉफी में खेलेंगे जिले के तीन खिलाड़ी

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Three players from the district will play in the Challenger Trophy in Kanpur.
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मार्च महीने के अंत में कानपुर में होने वाली रमा मिश्रा मेमोरियल चैलेंजर ट्रॉफी के लिए तीन खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इन खिलाड़ियों ने अभ्यास भी शुरू कर दिया है। फाइनल मुकाबला 29 मार्च को खेला जाएगा।
Trending Videos

उत्तर प्रदेश वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से कानपुर में रमा मिश्रा मेमोरियल चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन हो रहा है। शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के कोऑर्डिनेटर डॉ.मनोज यादव ने बताया कि ट्रॉफी के लिए उनके समेत तीन खिलाड़ियों का चयन किया गया है। डॉ.गौर हरि सिंह सिंघानिया का टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर चयन किया गया है। उन्होंने चार मैचों में 11 विकेट चटकाए थे। अनुज गुप्ता ने छह विकेट लिए थे और 70 रन बनाए थे। मोहित पाठक ने सबसे ज्यादा 130 रन बनाए थे। उनके प्रदर्शन के आधार पर ट्रॉफी के लिए चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज ने बताया कि टूर्नामेंट के लिए चार टीमें बनाईं जाएंगी। इनमें अलग-अलग जिलों से चयनित खिलाड़ियों को शामिल कर मैच कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed