{"_id":"6a53ea1296f09a3ec80099f1","slug":"appointment-of-ombudsman-students-grievances-to-be-redressed-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-178777-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: लोकपाल की नियुक्ति, विद्यार्थियों की शिकायतों का होगा निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: लोकपाल की नियुक्ति, विद्यार्थियों की शिकायतों का होगा निस्तारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों की शिकायतों के निराकरण के लिए लोकपाल की नियुक्ति कर दी है।
कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश पर कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य ने महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली के प्रबंधन संकाय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर एके सरकार को विश्वविद्यालय का लोकपाल नियुक्त किया है।
कुलसचिव के अनुसार, लोकपाल विद्यार्थियों की शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण करेंगे। साथ ही यूजीसी और शासन की ओर से समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई भी करेंगे। संवाद