{"_id":"6a3054dfcfd31f91fb0a13a1","slug":"arvind-who-lost-his-life-in-the-accident-was-the-only-son-of-his-family-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-176232-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हादसे में जान गंवाने वाले अरविंद परिवार के थे इकलौते चिराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हादसे में जान गंवाने वाले अरविंद परिवार के थे इकलौते चिराग
विज्ञापन
अरविंद का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखीमपुर खीरी जिले के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के बौधी खुर्द गांव निवासी बाइक सवार 36 वर्षीय प्रापर्टी डीलर अरविंद की रविवार रात तिलहर में नगरिया ओवरब्रिज पर ट्रक की टक्कर लगने से मौत हो गई थी। वह परिवार के इकलौते बेटे थे। उनकी मौत से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा।
रविवार रात करीब दस बजे बाइक सवार अरविंद की मौत हो गई थी। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी तो परिवार में मातम छा गया। उनकी पत्नी संतोषी देवी देर रात परिजनों के साथ पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचीं और पति का खून से लथपथ शव देख बिलख पड़ीं। पूरी रात संतोषी देवी ने पोस्टमाॅर्टम हाउस पर रोते-रोते काट दी। इस बीच परिवार के लोगों ने संतोषी देवी से घर जाने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं मानी। सोमवार की दोपहर पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द किया।
परिजनों ने बताया कि अरविंद इकलौते बेटे थे। उनके दो बेटे और एक बेटी है। छोटे बेटे हर्ष की उम्र करीब सात माह है। संतोषी पर बच्चों की जिम्मेदारी आ गई है। परिजनों ने बताया कि अरविंद कहां गए थे। इसकी जानकारी परिवार वालों को नहीं है।